फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 Samajwadi Party made Tabassum Hasan a candidate from Kairana

मिशन 2019: कैराना से मैदान में उतरेंगी तबस्सुम हसन, सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

Fri, 15 Mar 2019 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Samajwadi Party made Tabassum Hasan a candidate from Kairana
तबस्सुम हसन - फोटो : ANI

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा ने कैराना लोकसभा से तबस्सुम हसन, गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत और संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कैराना सीट पर गठबंधन ने निवर्तमान सांसद तबस्सुम हसन पर दांव खेला है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी घोषित होने पर उनके आवास पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लगा दी है। तबस्सुम हसन के पीए परवेज खुर्रम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्या ग्रहण कर ली थीं, जिनका टिकट फाइनल हो गया है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना फ्लैश होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित तबस्सुम हसन की कोठी पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र जैन, भागमल, इरशाद, फान्ना, शमीम, सादिक, अजीम, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्ष के महागठबंधन की घेराबंदी के आगे भाजपा हार गई थी। गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 44,618 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। खास बात यह थी कि लोकसभा उपचुनाव में शामली जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा जीती, लेकिन सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बड़े अंतर ने भाजपा को हरा दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed