{"_id":"5c8b89aabdec2213f8015cd1","slug":"lok-sabha-elections-2019-samajwadi-party-made-tabassum-hasan-a-candidate-from-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: कैराना से मैदान में उतरेंगी तबस्सुम हसन, सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: कैराना से मैदान में उतरेंगी तबस्सुम हसन, सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
Fri, 15 Mar 2019 04:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Mar 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
तबस्सुम हसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा ने कैराना लोकसभा से तबस्सुम हसन, गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत और संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कैराना सीट पर गठबंधन ने निवर्तमान सांसद तबस्सुम हसन पर दांव खेला है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी घोषित होने पर उनके आवास पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लगा दी है। तबस्सुम हसन के पीए परवेज खुर्रम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्या ग्रहण कर ली थीं, जिनका टिकट फाइनल हो गया है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना फ्लैश होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित तबस्सुम हसन की कोठी पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र जैन, भागमल, इरशाद, फान्ना, शमीम, सादिक, अजीम, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्ष के महागठबंधन की घेराबंदी के आगे भाजपा हार गई थी। गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 44,618 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। खास बात यह थी कि लोकसभा उपचुनाव में शामली जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा जीती, लेकिन सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बड़े अंतर ने भाजपा को हरा दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/