{"_id":"5ca7284abdec2213ea539872","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-targets-congress-candidate-imran-masood-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोटी-बोटी वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- हम करते हैं बेटी के सम्मान की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोटी-बोटी वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- हम करते हैं बेटी के सम्मान की बात
Fri, 05 Apr 2019 04:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर के नानौता में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और सपा-बसपा व रालोद के नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई तो महामिलावटी लोगों के खिलाफ है। इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के बोटी-बोटी वाले बयान की भी याद दिलाई। वहीं मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाकर चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ध्रुवीकरण का कार्ड खेलने से भी नहीं भूले।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लेकर कहा कि सहारनपुर में एक साहब है जो बोटी-बोटी की बात करता है। वो कांग्रेस के शहजादे के बड़े खास भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वो बोटी- बोटी कहते हैं और हम बेटी-बेटी की बात करते हैं। बेटियों की सुरक्षा की बात करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने करारा हमला किया और कहा कि आतंकियों और देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए ढकोसला पत्र लाया गया है। अब जनता के हाथ में है कि महामिलावटी लोगों को जिताना है या देश को आगे बढ़ाना है। वहीं मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे को लेकर चौधरी अजीत सिंह और जयंत चौधरी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जब बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही थी। अत्याचार हो रहा था तब चौधरी अजीत सिंह दंगाइयों के खिलाफ बोलने के लिए नहीं पहुंचे और आज घर-घर घूम रहे हैं। इसके अलावा कैराना पलायन का मुद्दा भी प्रधानमंत्री ने पुरजोर ढंग से उठाया और कहा जनता उन दिनों नहीं भूल सकती है, जब व्यापारी की दुकान पर बदमाश कब्जा कर लेते थे और कैराना के लोग पलायन के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
वहीं सफाई कर्मियों के पांव धोने को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैंने सफाई कर्मियों के पांव धोकर उनको नमन किया तो बहन जी तुरंत चलकर बोलने सामने आ गई, लेकिन जब कांग्रेस ने सफाई कर्मियों का अपमान किया तब वह कुछ नहीं बोल पाई। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का नाम लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर आंबेडकर का अपमान किया और भारत रत्न तब जाकर मिला जब भाजपा ताकत में आ गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/