फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, PM Modi reminds Muzaffarnagar riots in Saharanpur rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरेदा मुजफ्फरनगर दंगे का दर्द, चौधरी अजित सिंह पर किए तीखे प्रहार

Fri, 05 Apr 2019 09:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, PM Modi reminds Muzaffarnagar riots in Saharanpur rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्द को एक बार फिर से कुरेदा। कैराना पलायन के साथ ही मुजफ्फरनगर दंगे को याद दिलाया। जनता से पूछा कि क्या वे उस दंगे को भूल गए हैं? रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि दंगे के दौरान वे अपने स्वार्थ के कारण चुप थे। आज भी दंगा संरक्षकों के खिलाफ उनकी जुबान नहीं खुलती।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सहारनपुर में ही रैली कर चुनाव का आगाज किया था। आज फिर वे यहां आए हैं। उन्होंने सहारनपुर की धरती ननौता से ही पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और शामली तक को साधा। प्रधानमंत्री ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी नमन किया और कहा कि उनकी आत्मा जहां कहीं भी होगी, उसे बेहद दुख होता होगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शामली के कैराना का पलायन और मुजफ्फरनगर के दंगे भुलाए नहीं जा सकते। वोट बैंक की राजनीति के कारण चौधरी अजित सिंह ने सारी हदें पार कर दी हैं। दंगे के दौरान उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। कहा कि तब भी वे चुप रहे और अब भी क्षेत्र में आकर सब भूल गए। दंगा संरक्षकों के खिलाफ उनकी जुबान नहीं खुलती है, लेकिन चौकीदार को गाली देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शहर-शहर, गली-गली चौकीदार को गाली देते हुए घूम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अजित सिंह के साथ जयंत चौधरी पर भी प्रहार किया। जयंत को ‘छोटा चौधरी’ बताते हुए कहा कि वह तो पिता से भी आगे निकल गए हैं। जिन लोगों ने उन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा दी उन्हीं के खिलाफ बोल रहे हैं। जयंत सिंह के जाटों का ठेका लेने वाले बयान पर कहा कि आपने ठेका नहीं ले रखा तो किसी ने आपका भी ठेका नहीं ले रखा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed