फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, PM Modi reached Saharanpur rally, and targeted opposition parties

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- आतंकियों पर हमला कैसे गलत?

Fri, 05 Apr 2019 04:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2019 04:20 PM IST
सार

आज भ्रष्टाचारी डर रहे हैं।
आतंकियों पर हमला करना कैसे गलत?
देश चाहता है वंशवाद हटाओ
सपा बसपा को सबूत चाहिए
कांग्रेस का ढकोसला पत्र

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, PM Modi reached Saharanpur rally, and targeted opposition parties
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचारी डर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों पर हमला करना कैसे गलत? उन्होंने सहारनपुर की जनता से कहा कि 2014 में पूरा आशीर्वाद मिला था। इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां तो बोटी- बोटी करने वाले साहब भी हैं और वह कांग्रेस के शहजादे के बेहद करीबी भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वे बोटी- बोटी कहते हैं और हम बेटी की सुरक्षा व सम्मान की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अब कैराना में पलायन का भय खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कहा कि ये चुनाव नए भारत के लिए है। देश के आम लोगों का विकास हो। देश चाहता है कि वंशवाद हटाओ। उन्होंने कहा कि सपा बसपा को आतंकियों पर हमले के सबूत चाहिए। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का सिर्फ एक ही नारा है 'मोदी हटाओ'।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा से समझौता कैसे करें। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का ढकोसला पत्र है। वहीं मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि, बहन जी उन दिनों को अपने स्वार्थ के लिए भूल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने करारा हमला किया और कहा कि आतंकियों और देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए ढकोसला पत्र लाया गया है। अब जनता के हाथ में है कि महामिलावटी लोगों को जिताना है या देश को आगे बढ़ाना है। वहीं मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे को लेकर चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जब बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही थी। अत्याचार हो रहा था तब चौधरी अजीत सिंह दंगाइयों के खिलाफ बोलने के लिए नहीं पहुंचे और आज घर-घर घूम रहे हैं। इसके अलावा कैराना पलायन का मुद्दा भी प्रधानमंत्री ने पुरजोर ढंग से उठाया और कहा जनता उन दिनों नहीं भूल सकती है, जब व्यापारी की दुकान पर बदमाश कब्जा कर लेते थे और कैराना के लोग पलायन के लिए मजबूर थे।

वहीं सफाई कर्मियों के पांव धोने को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैंने सफाई कर्मियों के पांव धोकर उनको नमन किया तो बहन जी तुरंत बोलने सामने आ गई, लेकिन जब कांग्रेस ने सफाई कर्मियों का अपमान किया तब वह कुछ नहीं बोल पाई। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का नाम लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के साथ ही बसपा पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर आंबेडकर का अपमान किया और भारत रत्न तब जाकर मिला जब भाजपा ताकत में आ गई।


पीएम मोदी अमरोहा से शुक्रवार दोपहर 1:50 बजे नानौता में हेलीपैड पर पहुंचे। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया।जनसभा को संबोधित करने के बाद वह देहरादून रवाना हो गए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed