फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: PM Modi election rally starts in Meerut Yogi adityanath joins ground

मिशन 2019: चौकीदार नहीं करता नाइंसाफी, सबका करूंगा हिसाब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Thu, 28 Mar 2019 11:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2019 11:09 AM IST
सार

  • ये भी बोले मोदी
     - चौधरी चरण सिंह ऐसे नेता रहे, जिन्होंने सियासत को खेत-खलिहान के बारे में सोचने पर विवश कर दिया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी सरकार भी गिरा दी थी।
    - पिछली सरकार में मेरठ, हापुड़, कैराना, मुजफ्फरनगर को दंगों के दंश सहने पड़े। लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन हमने कानून-व्यवस्था का राज कायम किया। 
    - बेटियां घर से नहीं निकल पाती थीं। यूपी में योगी ने उन्हें सम्मान व सुरक्षा दिलाई। कानून-व्यवस्था दुरुस्त की।
    - सबका साथ सबका विकास के लिये भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: PM Modi election rally starts in Meerut Yogi adityanath joins ground
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उप्र के मेरठ से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार सबका हिसाब होगा। उन्होंने सपा-बसपा रालोद गठबंधन को ‘सराब’ बताया और कहा कि मिलावटियों के गठबंधन को यदि मौका मिला, तो वे देश को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वे सत्ता में थे, तो देश का विकास करने में नाकाम क्यों रहे? 

विज्ञापन


एनएच 58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के निकट वेदांत कुंज मैदान में गुरुवार को आयोजित विजय संकल्प रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत पुलवामा और सुकमा में शहीद हुए मेरठ के वीरों और स्व. चौधरी चरण सिंह को नमन करके की। कहा कि पांच साल पहले मैंने मेरठ से ही हिसाब देने का वायदा किया था और आज पूरा हिसाब दूंगा। आपके प्यार व आशीर्वाद को ब्याज सहित लौटाऊंगा। सबका हिसाब होगा, बारी-बारी से होगा, क्योंकि चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता। मैं पिछली सरकार से पूछूंगा कि आप देश के विकास के लिए योजनाएं बनाने में नाकाम क्यों रहे। सुरक्षा जैसे मामलों में ठोस निर्णय क्यों नहीं लिए। आज आपके सामने ठोस निर्णय लेने वाली, सुरक्षा, समृद्धि, बेटियों का सम्मान, कानून व्यवस्था कायम करने वाली, जमीन से लेकर आकाश तक सर्जिकल स्ट्राइक और अंतरिक्ष में ए सेट जैसा सफल प्रयोग करने वाली सरकार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में पलायन होते थे। पिछले चुनाव में दो लड़कों से शुरू हुआ गठबंधन बुआ-बबुआ तक बहुत तेजी से पहुंच गया। गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेताओं को जेल भिजवाने में बहनजी ने दो दशक लगा दिए, उसी से गठबंधन कर लिया।

वहीं वंशवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास अपना कुछ नहीं है जो है वो देश का दिया है। चिंता उसे हो जो वंश-विरासत खोने से डरता हो। भारत जब अपना सामर्थ्य बढ़ा रहा है, तो ऐसे लोगों के पेट में दर्द होता है। इसलिये देशहित में अपना सबकुछ दांव पर लगाने को मैं तैयार हूं। लोग ऐसी सरकार देख रहे हैं, जिसमें अपने संकल्प पूरे करने की ताकत है। कोई दबाव हमें डिगा नहीं पाएगा और एक ऐसे नए भारत का निर्माण करेंगे, जिसमें फैसले लेने की हिम्मत होगी। इस नए भारत में किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं सबका सम्मान होगा।

देश की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि चाहे बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने का फैसला हो या फाइटर प्लेन का। पिछली सरकार टालती रही। जवान शहीद होते रहे। हमने फैसले लिए। एंटी सेटेलाइट का परीक्षण कर दुनिया में नाम किया। अब हम अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम हैं। जनता तय करे कि उन्हें पाकिस्तान का हीरो चाहिए या भारत का। यहां के कुछ नेता पाकिस्तान में हीरो हो गए हैं। मेरठ में तो एक नेता ने आतंकियों के पक्ष में इनाम तक घोषित कर दिया था। हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। उन्हें सबूत चाहिए। तय करें कि सबूत चाहिए या सपूत। यह नए भारत का निर्माण हो रहा है। भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ हर सूरत में लड़ना है।



इसके अलावा तीन तलाक पर मोदी ने कहा कि विपक्षी डराते हैं कि तीन तलाक ही सही है। ऐसे ऐसे तर्क देते है कि तीन तलाक की वजह से कम से कम महिलाओं की हत्या तो नहीं होती। हमने तीन तलाक रोकने के लिये कानून बनाया तो मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने जाने नहीं दिया गया। अब महिलाएं डरें नहीं और खुलकर मतदान करें। तीन तलाक अब खत्म है।

Lok Sabha Elections 2019: PM Modi election rally starts in Meerut Yogi adityanath joins ground
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

मोदी ने मेरठ पर फोकस करते हुए रैपिड ट्रेन, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे, हवाई सुविधा आदि कनेक्टिविटी, पासपोर्ट ऑफिस आदि कार्य गिनाए। बोले, यूपी में योगी सरकार ने किसानों के 35 हजार करोड़ रुपये के उस बकाए का भुगतान किया, जो सपा सरकार ने छोड़ दिया था। 22 हजार करोड़ रुपये अपने सत्र के दिए। देश में हमने 12 हजार किसानों को 75 हजार करोड़ की आर्थिक मदद की। गरीबों के लिए योजनाएं चलाईं। 34 करोड़ जनधन खाते खुलवाए। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ, सात करोड़ बहनों को गैस सिलिंडर, दस करोड़ परिवारों को शौचालय, डेढ़ करोड़ लोगों के पक्के घर, ढाई करोड़ बिजली कनेक्शन, 15 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं मोदी ने गिनवाईं। पांच लाख तक की आय टैक्स मुक्त तथा सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया। अफसोस है कि कभी मायावती, अखिलेश ने विकास कराने के लिए चिट्ठी नहीं लिखी। न कभी चौधरी अजित सिंह ने आकर बात की। कांग्रेस ने तो उन चौधरी चरण सिंह तक को आपातकाल में जेल में डाल दिया था, जो हमेशा किसान हित की सोचते रहे। सर छोटूराम को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, पर गरीब और गरीब होते चले गए। आज युवा जब वोट डालने जाएगा, तो उसके जेहन में देश का विकास होगा। आपके द्वारा भाजपा प्रत्याशी को दिया गया वोट सीधे मोदी को जाएगा। इससे पूर्व रैली को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पैंतीस हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान योगी जी पर छोड़ दिया। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके गन्ना भुगतान की एक-एक पाई चुकाई जाएगी। भाजपा सरकार में इस साल का पैसा इसी साल मिल रहा है।

उन्होंने सपा-रालोद-बसपा को सराब की संज्ञा देते हुए कहा कि अच्छी सेहत के लिए 'सराब' से बचना चाहिए। सराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। अच्छे भारत के भविष्य के लिए हानिकारक है। नए भारत के लिए हानिकारक है। इसलिए सपा, रालोद और बसपा- इस सराब से बचकर रहें, क्योंकि यह आपको बर्बाद कर सकती है।

मुजफ्फरनगर के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लोग घर छोड़ने पर मजबूर थे और आज आरोपी जेल में बंद हैं। तीन तलाक पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनकी सरकार में तीन तलाक का समर्थन करने वाली महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया जाता था। 

उन्होंने मेरठ की जनता से भाजपा को मतदान करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस को हटा दीजिए गरीबी अपने आप मिट जाएगी। मतदान बूथ पर जाकर कमल के निशान पर वोट करने की अपील के साथ पीएम मोदी ने अपने भाषण को विराम दिया।

प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उन्हें लेकर 11 :45 पर रैली स्थल के हेलीपैड पर उतरा, जहां से पीएम मोदी मंच पर पहुंचे। मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा गया। पीएम मोदी के रैलीस्थल पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। वहीं बताया जा रहा है कि रैली का आयोजन खुले मैदान में हुआ। इसलिए तेज धूप के कारण एक महिला इस दौरान बेहोश हो गई। महिला को उपचार के लिए ले जाया गया।

इससे पहले सीएम योगी ने मेरठ से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारें सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करती थीं लेकिन मौजूदा सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़कर भारत की सामरिक शक्ति को मजबूत किया है। अवैध बूचड़खानों में यहां गोवंश को काटने का काम होता था हमने सरकार में आते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

यह भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता है कि बालाकोट में दुनिया के सामने भारत के पराक्रम का लोहा मनवाया है। उन्होंने मंच से  'उत्तर प्रदेश 74 पार', 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे भी लगवाकर अपना भाषण समाप्त किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की जनता को संबोधित करने के लिए आए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed