फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Minister Suresh Rana targeted on SP, BSP and Congress

लोकसभा चुनाव 2019: 16 इंच के सीने वाले हम पर उंगली उठाते हैं : सुरेश राणा

Fri, 05 Apr 2019 08:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Minister Suresh Rana targeted on SP, BSP and Congress
प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के नानौता में आयोजित विजय संकल्प सभा में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कैराना पलायन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 16 इंच का सीना लेकर घूमने वाले हम पर उंगली उठाते हैं। कहा कि कैराना में गुंडागर्दी का वो हाल था कि गुंडे किसी भी दुकान पर बैठ गए और रंगदारी मांग ली। दहशत में लोग पलायन करने लगे। पहले खबर छपती थी व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारी, लेकिन अब खबर छपती है एक लाख का इनामी मारा गया। कहा कि समय बदल गया है। प्रदेश में योगी सरकार है इसलिए कानून का राज है।

विज्ञापन


विजय संकल्प सभा में सुरेश राणा ने कहा कि हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक की, लेकिन कुछ लोग उसके भी सबूत मांग रहे हैं। हमारे पीएम का सीना 56 इंच से बढ़कर 112 इंच का हो गया है दूसरी तरफ कुछ लोग 16 इंच का सीना लेकर घूम रहे हैं और उल्टा सीधा बोल रहे हैं। उन्होंने इमरान मसूद की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक इमरान पाकिस्तान में है एक हमारे यहां है। मोदी के काम से हर गांव में उनके मुरीद युवाओं की फौज खड़ी हो रही है, जो उनका प्रचार प्रसार कर रही है। अपने काम के बूते मोदी दोबारा पीएम बनेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और राणा में हुई गुफ्तगू
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा में करीब तीन मिनट तक मंत्रणा चली। प्रधानमंत्री उनसे कुछ पूछ रहे थे और राणा जानकारी दे रहे थे। शायद उन्होंने सुरेश राणा से इस क्षेत्र के कुछ मुद्दों के बारे में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीरेंद्र सिंह ने भी गर्मजोशी से मिलाया हाथ
सपा छोड़ हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले गुर्जर नेता वीरेंद्र सिंह से भी प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। दरअसल, जनसभा के बाद पीएम जाने लगे तो वीरेंद्र सिंह ने उन्हें देखा। वीरेंद्र सिंह ने पीएम के दोनों हाथ पकड़ लिए, तो पीएम ने उनका अभिवादन स्वीकार किया।

गन्ना भुगतान की समस्या भी जल्द दूर होगी
गन्ना बेल्ट में गन्ने का मसला भी प्रधानमंत्री ने उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान की समस्या दूर करने को सरकार मिलों में एथेनॉल बनाने के प्लांट बनवाने जा रहे हैं। जल्द ये समस्या दूर होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों का समय पर भुगतान के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रयासरत है, लेकिन इसे ओर बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। सरकार मिलों में गन्ने से एथेनॉल बनाने के प्लांट लगाने पर जोर दे रही है। जिससे किसानों के गन्ने भुगतान में आसानी होगी। इसके लिए पूरा प्रयास चल रहा है।

प्रियंका बता दें गन्ना और चरी में फर्क
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उन्हें किसी ने बताया कि प्रियंका गांधी ने गन्ना भुगतान पर ट्वीट किया है। राणा ने टिप्पणी करते हुए प्रियंका से कहा कि यदि वे गन्ने को लेकर इतनी ही चिंतित हैं तो जरा गन्ने ओर चरी में अंतर बता दें। वे भी मान जाएंगे कि हां उन्हें गन्ने के बारे में कुछ अता पता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed