फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha elections 2019, Mahendra Nath Pandey says Chandra Sekhar is a spoiled young man

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर माहौल खराब करने वाला युवक : महेंद्र नाथ पांडेय

Fri, 15 Mar 2019 03:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Mahendra Nath Pandey says Chandra Sekhar is a spoiled young man
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

मेरठ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर एक क्षेत्र में माहौल खराब करने वाला युवक है। उससे मुलाकात कर प्रियंका गांधी ने दिखा दिया है कि कांग्रेस कितनी हताश हो चुकी है।

विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद महेंद्र नाथ पांडे ने गुरुवार रात एक होटल में बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और पलायन दोनों ही रुके हैं। अपराधी नियंत्रित हुए हैं। विशेष जनसंख्या वाले जो लोग माहौल को बिगाड़ते थे, उन पर अंकुश लगा। लव जेहाद बंद हुआ। कहा कि बेशक आज सीमा पर तनाव है। लेकिन देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। चुनाव में विकास ही भाजपा का मुख्य एजेंडा रहेगा। भाजपा सरकार ने जमकर विकास किया है। मेरठ से प्रत्याशी कौन होगा इस पर मंथन चल रहा है। तीन दिन में ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बूथ प्रबंधन मजबूत करने पर करें फोकस
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के साथ मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट को लेकर गहन मंथन किया। बैठक में बूथ प्रबंधन मजबूत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा इस समय माइक्रो मैनेजमेंट पर उतरी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन तीनाें एक-एक लोकसभा में जाकर लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक और प्रत्याशी चयन पर चर्चा कर रहे हैं। कैराना लोकसभा की बैठक शामली में करने के बाद रात को मेरठ पहुंचे पांडे ने बाउंड्री रोड स्थित एक होटल में 19 पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, मोहित बेनीवाल, मुंशीलाल गौतम, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, लोकसभा प्रभारी जयकरण गुप्ता, अरुण वशिष्ठ के अलावा राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डा. सोमेंद्र तोमर व सत्यवीर त्यागी मौजूद रहे। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की और तैयारियों को देखा। जिसमें उन्होंने विशेष रुप से सम्मेलनों पर जोर देने के साथ बूथ प्रबंधन को बेहद मजबूत करने की बात कही।

प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में पांडेय ने प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा की। उन्होंने वर्तमान सांसद के साथ ही प्रमुख दावेदारों पर चर्चा के बीच कुछ नाम अपनी तरफ से भी रखे और बंद कमरे में राय जानी। सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी चयन पर यह रिपोर्ट 16 मार्च को होने वाली बैठक में रखी जाएगी, जिसके आधार पर प्रत्याशी चयन पर निर्णय होगा।

सांसद के विरोध की थी तैयारी
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का शाम पांच बजे आने का कार्यक्रम था। जिसमें कुछ जिला पंचायत सदस्यों द्वारा भाजपा सांसद को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध दर्ज कराने की चर्चा थी। लेकिन रात में कार्यक्रम तय होने के कारण वह विरोध दर्ज कराने नहीं आ सके। इसके पीछे भाजपा की अंदरूनी राजनीति मानी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed