फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 List of BSP candidates released, Mayawati will contest from Saharanpur

बसपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल, इस सीट से 2 बार चुनाव लड़ चुकी हैं मायावती

Mon, 14 Jan 2019 09:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 List of BSP candidates released, Mayawati will contest from Saharanpur
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से अफवाहों और फर्जी जानकारियां सोशल मीडिया पर डलनी शुरू हो गई हैं। सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बसपा के 38 प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें सहारनपुर से बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रत्याशी दिखाया गया। सूची वायरल होने पर हलचल मच गई, लेकिन कुछ समय बाद ही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बयान जारी कर सूची को फर्जी करार दिया।  

विज्ञापन


सोमवार को जब बसपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हुई, तो तेजी से इसकी चर्चा फैल गई और सहारनपुर लोकसभा सीट पर हाई वोल्टेज चुनावी संग्राम के कयास लगने शुरू हो गए। चूंकि दो दिन पहले ही सपा-बसपा के गठबंधन की घोषणा हुई, जिस कारण प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार भी हो रहा है। राजनीतिक दल भी एक दूसरे के प्रत्याशियों के बारे में जानना चाहते हैं, ताकि उसी लिहाज से अपनी चुनावी रणनीति बनाई जा सके। उधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने वायरल सूची का खंडन करके बयान जारी किया, तो अटकलों पर विराम लग गया।

विज्ञापन

वैसे सहारनपुर है बसपा की राजनीतिक कर्मस्थली
सहारनपुर जनपद बसपा सुप्रीमो मायावती की राजनीतिक कर्मस्थली भी है। क्योंकि वह यहां की हरोड़ा विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुनी गईं। वहीं, बसपा संस्थापक कांशीराम ने भी 1998 में सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कांशीराम का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी नकली सिंह से हुआ था। भाजपा प्रत्याशी नकली सिंह ने 2,75,103 वोट लेकर जीत दर्ज की थी, जबकि 2,15,267 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी कांशीराम दूसरे नंबर पर रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed