{"_id":"5c9865edbdec2213ed0cbe16","slug":"lok-sabha-elections-2019-last-day-of-filing-of-nomination-papers-for-the-first-phase-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन आज, मचेगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन आज, मचेगा घमासान
Mon, 25 Mar 2019 10:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। मेरठ लोकसभा सीट पर कुल 74 दावेदारों ने नामांकन लिए हैं, लेकिन अभी तक मात्र दो ही दाखिल हुए हैं। ऐसे में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर ही नहीं, आसपास के क्षेत्र में भी भारी हंगामा रहेगा।
लोकसभा चुनाव के लिए मेरठ सीट पर अभी तक गठबंधन से बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी और यूडीएफएस के राशिद ने पर्चा दाखिल किया है। सोमवार को प्रमुख दलों में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल का पर्चा दाखिल होना है। इनके अलावा कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ निर्दलीय भी पर्चा दाखिल करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी जुलूस के साथ आएंगे। उनका काफिला डी. ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से शुरू होगा। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को जुलूस की अनुमति नहीं मिल पाई है। वह सिर्फ प्रस्तावकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नामांकन करने आएंगे।
विज्ञापन
अतिरिक्त संसाधन लगेंगे
नामांकन कक्ष जिलाधिकारी कोर्ट में है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। इन पांच घंटों में व्यवस्था संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि एक नामांकन जमा करने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। ऐसे में यदि बचे हुए 72 दावेदारों में से 30 भी आते हैं, तो भी निर्धारित से दोगुना समय लगेगा। ऐसे में जिला प्रशासन को अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था नामांकन के लिए करनी होगी।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इसके चलते नामांकन कराने के लिए मारामारी रहेगी। सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा सहित 14 प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराएंगे। अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद, आप के प्रत्याशी योगेश दहिया, अखंड भारत विकास पार्टी के सरदार अवतार सिंह और निर्दलीय अमर बहादुर ने अपने नामांकन जमा कराए हैं।
इनके अलावा पहले नामांकन जमा करा चुके प्रत्याशियों में से भी कोई अपने नामांकन पत्र का दूसरा सेट भी जमा करा सकता है। 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीद रखे हैं। प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए 18 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 26 मार्च को होगा। जबकि नाम वापसी के लिए आखिरी तारीख 28 मार्च रखी गई है। जनपद में मतदान प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होना है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/