{"_id":"5cab2459bdec22145b20f569","slug":"lok-sabha-elections-2019-jayant-chaudhary-overturned-on-bjp-disputed-remarks-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: जयंत चौधरी का भाजपा पर पलटवार, पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: जयंत चौधरी का भाजपा पर पलटवार, पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी
Mon, 08 Apr 2019 04:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती और जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गठबंधन की रैली के दौरान रालोद नेता और बागपत प्रत्याशी जयंत चौधरी ने मंच से भाजपा पर तीखे वार किए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सराब वाले बयान पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने मंच से कहा कि मोदी 'सराब' के नशे में है। उन सत्ता का नशा ऐसा चढ़ा है कि वह ये नशा सुबह भी करते हैं, दोपहर भी करते हैं और शाम को दो बार करते हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राम मनोहर लोहिया चौधरी चरण सिंह का नाम लेते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा इमानदारी की राजनीति की है। उन्होंने एक तरफ जहां दलितों को और जाटों को भाईचारे का पाठ पढ़ाया तो मुस्लिमों को भी पुराने गठबंधन की याद दिलाई।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने कहा भाजपा ने जातिवाद, संप्रदायवाद, बंटवारा कर राजनीति करने का काम किया है। हम सत्ता से दूर हुए लेकिन अब हमें एक होना है। इसके लिए सब को एकजुटता से पूरा काम करना होगा।
जयंत चौधरी ने गठबंधन की जीत सुनिश्चित बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं से मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी और बिजनौर में मलूक नागर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/