फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: Five lakh new youth voters will decide, victory or defeat in eight seats

मिशन 2019: पांच लाख नए युवा वोटर तय करेंगे भविष्य, पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर जीत या हार

Sat, 30 Mar 2019 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Five lakh new youth voters will decide, victory or defeat in eight seats
फस्ट वोटर - फोटो : अमर उजाला
इस लोकसभा चुनाव में युवा जिसके लिए हुंकार भरेंगे, जीत उसी को मिलेगी। मेरठ समेत आसपास की आठ सीटों पर पांच लाख से ज्यादा ऐसे नए युवा मतदाता इस बार जुड़े हैं, जो पहली बार अपने मतों का प्रयोग करेंगे। उम्मीदवारों की उम्मीद का आधार ये युवा बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पूरे उप्र में इस बार युवाओं में खास जोश है। नई मतदाता सूची की बात करें तो 18 से 19 साल आयु वर्ग के युवा वोटरों की संख्या कुल 21 लाख 10 हजार 634 है। अकेले मेरठ में ही एक लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। इनमें लगभग आधे ऐसे युवा हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


मेरठ में 38 हजार पुराने मतदाताओं का नाम सूची से कटा है। पूरे जनपद में वोटरों की संख्या 25 लाख के पार गई है। मेरठ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 1,10,078 युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब एक लाख मतदाता बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही नए वोटर एक लाख बने हों, पर इनमें ऐसे युवा भी हैं, जो पहले वोट डाल चुके हैं। उनका वोट कट गया था, जो दोबारा बना है। आधे युवा ऐसे हैं, जिनका वोट पहली बार बना है। 

सभी आठ सीटों पर युवा तैयार
बिजनौर सीट पर एक लाख से ज्यादा नए वोटर बने हैं, जिनमें लगभग 40 हजार युवाओं ने 18 साल पूरे होने पर नया वोट बनवाया है। नगीना में भी लगभग 45 हजार नए वोटर शामिल हुए हैं। सहारनपुर में भी यह संख्या 50 हजार के पार है।

मुजफ्फरनगर तथा कैराना में 50-50 हजार नया यूथ वोट डालने को आतुर है। बागपत में यह संख्या 30 हजार के पार है। गाजियाबाद में 80 हजार और गौतमबुद्धनगर में 60 हजार के पार नया युवा वोट डाल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed