मिशन 2019: सपा-बसपा गठबंधन की राह में कांग्रेस खड़ी करेगी मुश्किलें, जानें- कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर सीट बसपा के खाते में आई है। पहले से ही यह सीट बसपा का गढ़ रही है। लेकिन इस बार उसकी राह में बड़ी बाधा कांग्रेस प्रत्याशी होगा।
सहारनपुर पहले से ही बसपा का गढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी दो बार सहारनपुर विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर बसपा के विधायक रहे थे। 2009 में भी बसपा के जगदीश राणा सहारनपुर से सांसद थे। सहारनपुर लोकसभा सीट पर लगभग 17 लाख मतदाता हैं। इनमें लगभग छह लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जबकि लगभग तीन लाख एससी, एसटी मतदाता हैं। जबकि आठ लाख अन्य मतदाता हैं। लेकिन मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एकजुट रखने की बसपा के लिए चुनौती होगी। लेकिन राह इतनी भी आसान नहीं है। कांग्रेस के प्रत्याशी पर भी काफी हद तक दारोमदार है, जो बसपा के समीकरण को बिगाड़ सकती है।
कांग्रेस कार्यकर्ता भी है जोश में
कांग्रेस में प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पश्चिमी यूपी प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। सहारनपुर क्षेत्र में आ रहीं पांच विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के यहां मजबूत प्रत्याशी के उतारे जाने की चर्चा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने वाले इमरान मसूद की दावेदारी तो है ही, मुकेश चौधरी और पूर्व एमएलसी गजे सिंह भी ताल ठोंकने तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
भाजपा एससी, एसटी मतदाताओं में सेंधमारी की कोशिश में
बसपा को झटका देने में भाजपा भी पूरी तैयारी में है। इस समय न सिर्फ भाजपा सत्ता में है, बल्कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से देवबंद और रामपुर मनिहारन सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। जबकि लोकसभा सीट भी अभी भाजपा के पास है। भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के लिए रिपोर्ट दर्ज करने से पहले जांच करने के कोर्ट के निर्णय के बाद कानून बनाकर अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं में सेंधमारी करने का प्रयास किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/