फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, CM Yogi said in the rally in Meerut that criminals are now in jail

मिशन 2019: अपराधी जेल में हैं या रामनाम सत्य के रास्ते पर: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 29 Mar 2019 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, CM Yogi said in the rally in Meerut that criminals are now in jail
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां कानून का राज हुआ है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आने वाले समय में यह दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति में शामिल होगा।

विज्ञापन


मोदी हैं तो मुमकिन है
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में योजनाएं क्षेत्र, जाति और स्थान विशेष के लिए होती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, किसानों के लिए सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आवास योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया है। पहले पश्चिमी यूपी में बिजली नहीं मिलती थी। लेकिन अब शहर और गांवों में अनवरत और बिना भेदभाव के बिजली दी जा रही है। पहले बूचड़खानों में गाय-बैल को काटने का अनैतिक काम होता था। सरकार ने इन्हें बंद करा दिया है। प्रदेश में कानून का राज कायम है। कांग्रेस, सपा और बसपा सरकार में ये मुमकिन नहीं था। लेकिन अब मोदी हैं तो मुमकिन है।
विज्ञापन


मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था पर जमकर बोले। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से बहन बेटियों को सुरक्षा मिली है। पश्चिमी यूपी में जहां अपराधी सिर चढ़कर बोलते थे, आज वहीं अपराधी सलाखों के पीछे हैं। चाहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा या प्रयागराज में कुंभ को कुशलतापूर्ण संपन्न कराने का मामला हो, पिछली सरकारें आपकी आस्था पर कुठाराघात करती थीं। आपको कांवड़ यात्रा नहीं करने देती थी। मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने का कार्य किया जाता था। लेकिन आज हम कह सकते हैं जैसे देश की सीमाओं की सुरक्षा को पूरी दृढ़ता से किया गया, उसकी तरह प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित किया गया। पश्चिमी यूपी में जहां पर अपराधी सिर चढ़कर बोलते थे, वहां अब अपराधी जेल में या रामनाम सत्य के मार्ग पर जा रहे हैं। अपराधियों के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करती थीं। लेकिन इस बार पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों की कमर तोड़ने का काम प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किया गया। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दो सर्जिकल और एक एयर स्ट्राइक पर बोलते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। दसवें दिन ही बालाकोट के आतंकी शिविर नष्ट करके पुलवामा का बदला ले लिया। इससे भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। हर व्यक्ति इस बात का अहसास कर रहा है कि यह देश सुरक्षित हाथों में है। एक नया भारत बनाने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव बिना भेदभाव के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देखना है। योगी ने भाषण के अंत में भीड़ से नारे भी लगवाए। कहा कि उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed