फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: CM Yogi Adityanath reaches Meerut to address Election rally

सपा-बसपा के बाद सीएम योगी का रालोद पर हमला, कहा- मुजफ्फरनगर दंगाइयों के पक्ष में खड़े थे अजित सिंह

Wed, 03 Apr 2019 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Apr 2019 05:06 PM IST
सार

  • सपा बसपा गठबंधन को बताया स्वार्थ का गठबंधन।
  • कांग्रेस पर बोला हमला कहा-कांग्रेस का घोषणा पत्र अराजकता का प्रतीक है।
  • सपा बसपा के अलावा सबसे ज्यादा राष्ट्रीय लोकदल पर साधा निशाना।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: CM Yogi Adityanath reaches Meerut to address Election rally
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मेरठ पहुंचे। यहां सबसे पहले वह होटल ब्रावुरा में आयोजित प्रबुद्ध जन की गोष्ठी में शामिल हुए और गोष्ठी को संबोधित किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने किनौनी में जनसभा को संबोधित किया और सपा-बसपा सहित रालोद पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने प्रबुद्ध जन गोष्ठी में कहा कि पांच वर्षों के दौरान देश के अंदर किए गए सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मैं कह सकता हूं कि भारत अगले तीन वर्षों में देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। मैं पूछना चाहता हूं हर एक व्यक्ति से कि भारत का विकास होता है, देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनता है तो देश का सम्मान बढ़ता है.., तो फिर प्रधानमंत्री की नीतियों पर प्रश्न क्यों। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 21,21 और 23 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 76 देशों से साढ़े सात हजार प्रवासी भारतवंशी आए। सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर बात करते हुए कहा, ऐसा लगता है जैसे शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को हाईजैक कर लिया हो और ऐसा शर्मनाक दृश्य देश के सामने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पैदा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सामने मोदी एकमात्र विकल्प है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। अराजकतावाद को बढ़ावा देता है। अलगाववाद- आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा देश में गरीबी आतंकवाद बेरोजगारी के लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अराजकता का प्रतीक है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह चुनाव तय करेगा कि देश को कहां ले जाना है। गौरव के साथ देश को आगे बढ़ाना है। यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और देश के सामने मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। 

उन्होंने कुंभ और कांवड़ मेले की चर्चा की कहा कि कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70000 करोड़ का घोटाला हुआ जबकि कुंभ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं और इसे वैश्विक बनाया गया। प्रबुद्ध जन की गोष्ठी को संबोधित करने के बाद सीएम योगी किनौनी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

Lok Sabha Elections 2019: CM Yogi Adityanath reaches Meerut to address Election rally
किनौनी में जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

किनौनी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सपा बसपा के अलावा राष्ट्रीय लोक दल पर निशाना साधा। कहा कि मुजफ्फरनगर में दो जाट नौजवानों की हत्या कर दी गई थी और वहां दंगे हुए थे लेकिन सब जानते हैं कि चौधरी अजित सिंह दंगाइयों के पक्ष में खड़े थे।
 
बागपत संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सिवालखास स्थित गांव किनौनी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से ही उसकी मंशा का पता चलता है। वह फौज की शक्ति कम करना चाहती है और आतंकियों की ताकत को बढ़ाना चाहती है। सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र करते हुए वह बोले कि जिस तरह भगवान हनुमान ने लंका में घुसकर उसे जला डाला था। ठीक उसी तरह का कार्य आज हमारी सेना के जवान कर रहे हैं ।

उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल पर सीधे निशाना साधा। चौधरी चरण सिंह को उन्होंने महान किसान नेता बताया। साथ ही चौधरी अजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के पुत्र और पोते में कोई गुण नहीं। उन्हें तो यह नहीं पता की चीनी आम के पेड़ पर लगती है या लिप्टस के पेड़ पर। रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के समय उन्होंने कहा था कि विस्तारीकरण की जरूरत नहीं चीनी का पौधा लगा देंगे जिससे चीनी पैदा हो जाएगी।

सीएम बोले की मुजफ्फरनगर दंगों के समय दंगाइयों के पक्ष में खड़े होकर अजीत सिंह ने विरासत को कलंकित करने का कार्य किया। रैली के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां भी योगी ने गिनाईं। साथ ही कावड़ यात्रा का भी जिक्र किया कहा कि कावड़ यात्रा हमने सकुशल संपन्न कराई। डीजे भी बजा घंटा घड़ियाल भी बजे। 

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में जो रावण और कंस की औलाद हैं या तो जेल में हैं या राम-नाम सत्य की राह पर निकल गई हैं। इस सरकार में आज बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सपा-बसपा सरकार में यह मुमकिन नहीं था।

रामराज में हैलीपैड का काम शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर विधानसभा के रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कालेज मैदान पर जनसभा करेंगे। मंगलवार से ही मैदान मंच और हैलीपेड बनाने का काम शुरू हो गया था।

वहीं देश के प्रधानमंत्री पांच अप्रैल को सहारनपुर में रैली करने पहुंचेंगे। जिले के नानौता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं मंच निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने प्लान तैयार कर लिया है। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर रिहर्सल भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed