{"_id":"5c9a8955bdec22145e481c57","slug":"lok-sabha-elections-2019-case-against-bsp-candidate-yakub-qureshi-may-be-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के खिलाफ हो सकता है मुकदमा दर्ज, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के खिलाफ हो सकता है मुकदमा दर्ज, ये रही बड़ी वजह
Wed, 27 Mar 2019 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो सकता है। दरअसल, एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरओ ऑफिस में उनकी नामांकन प्रक्रिया को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी ने 22 मार्च को पर्चा दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी भी नहीं हो पाई थी कि तभी उनके किसी समर्थक ने फेसबुक पर लाइव कर दिया। वहां मौजूद सीओ हरिमोहन ने वीडियो बनाने वाले को टोका भी, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ विपक्षी नेताओं ने आपत्ति भी जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा को भी वीडियो भेजकर शिकायत की गई।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद प्रजापति ने बताया कि बीएसपी प्रत्याशी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वह उचित जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/