फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP's strategists worried, how dalit and Brahmin will be riding in a boat

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के रणनीतिकार चिंतित, दलित सवर्ण कैसे होंगे एक नाव में सवार

Sat, 11 Aug 2018 12:38 PM IST
अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ
अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP's strategists worried, how dalit and Brahmin will be riding in a boat
फाइल फोटो

मेरठ में 11-12 अगस्त को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आम बैठक नहीं है। इसमें उस व्यूह की रचना का पूरा खाका खींचा जाना है, जिसके जरिए 2019 के चुनावी समर में भाजपा उतरने जा रही है। समिति में जहां अन्य मुद्दों पर बात होगी तो बड़ा मुद्दा यह होगा कि दलित और सवर्णों को एक नाव में कैसे सवार किया जाए। आशंका है कि एससी/एसटी एक्ट में विधेयक पास होने के बाद कहीं सवर्ण खफा न हो जाएं।

विज्ञापन


दलितों से जुड़े मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसे पलटते हुए राज्यसभा ने एससी/एसटी अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी है। यह वही एक्ट है जिसमें सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई से खफा दलित सड़कों पर उतर आए थे। इसी साल दो अप्रैल को बड़ा बवाल हुआ था। खास तौर पर मेरठ में बसें फूंक दी गईं। भारी उपद्रव हुआ। अब भाजपा ने इस एक्ट पर विधेयक लाकर दलितों को साधने का बड़ा दांव तो खेल दिया पर इससे कहीं न कहीं भाजपाई रणनीतिकार चिंतित हैं। खतरा है कि कहीं सवर्ण नाराज न हो जाएं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को ठाकुर, वैश्य, ब्राह्मण समेत सभी सवर्णों का तगड़ा समर्थन मिला था। नतीजा यह रहा कि भाजपा सिरमौर हो गई।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी पर अपने एजेंडे के जरिए बात करेंगे। दरअसल इसका पूरा प्लान बनाया गया है कि सवर्णों को कैसे समझाया जाए। पार्टी दिग्गजों का मानना है कि दलितों को साथ लेना तो बेहद जरूरी है पर यदि सवर्ण खिसक गए तो क्या होगा? दलितों में बड़ी पकड़ बसपा की है। भाजपाई रणनीतिकारों को पूरा भरोसा नहीं है कि इस एक्ट के बाद सभी दलित भाजपा के पाले में जाएंगे। ऐेसे में बीच का रास्ता निकालकर कैसे चुनावी रण में उतरा जाए, इस पर बात होगी। होटल ब्रावुरा में होने वाली बैठक में खास तौर पर अमित शाह सभी विधायकों एवं सांसदों से इस पर बात करने वाले हैं। इस बैठक में पूरे प्रदेश के भाजपाई विधायकों एवं सांसदों से गुफ्तगू होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed