प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी, कपड़ों को लेकर दिया भड़काऊ बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ प्रचार के लिए नेताओं ने दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं भाषण और बयानों के बीच बदजुबानी का सिलसिला लगातार जारी है।
इस चुनावी माहौल में यूपी के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के नेता जयकरण गुप्ता की भी जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दे डाला। मंच से उन्होंने मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं।
Jayakaran Gupta, BJP, in Meerut: Congress ke ek neta to badi jor-jor bolte hain, acche din aaye? Unhe acche din dikhayi nahi dete. Are skirt waali bai saari pehenkar mandir mein shish lagane lagi, gangajal se parhej karne waale log gangajal ka acchman karne lage. (02.04.19)
विज्ञापन विज्ञापन
मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता जयकरण ने प्रियंका गांधी के परिधानों पर ओछा कमेंट किया।
एएनआई के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता बड़ी जोर जोर से बोलते हैं- 'अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते।' अरे! स्कर्ट वाली साड़ी पहनकर मंदिर में शीश लगाने लगी। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे।
प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तीखी प्रक्रिया दे रहें हैं।
भाजपा के जयकरण गुप्ता ने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने किसी पर टिप्पणी नहीं की है। मैंने कहा था 'स्कर्ट वाली जिनको मंदिर जान से परहेज था वह साड़ी पहनकर मंदिर-मंदिर जा रही हैं।' बहुत से लोग ऐसा कर रहे हैं। अब, यह आपको यह देखने की जरूरत है कि उस विवरण में कौन फिट बैठता है।Jayakaran Gupta, BJP, in Meerut: Congress ke ek neta to badi jor-jor bolte hain, acche din aaye? Unhe acche din dikhayi nahi dete. Are skirt waali bai saari pehenkar mandir mein shish lagane lagi, gangajal se parhej karne waale log gangajal ka acchman karne lage. (02.04.19)