फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: Anamika Ambar decided not to contesting elections because of Narendra Modi

चुनाव 2019: अनामिका अंबर के मेरठ से चुनाव न लड़ने के पीछे है बड़ी वजह, नरेंद्र मोदी से है नाता

Wed, 20 Mar 2019 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Anamika Ambar decided not to contesting elections because of Narendra Modi
शिवपाल यादव, अनामिका अंबर
प्रगतिशाली समाजवादी पार्टी की ओर से मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रसपा की प्रत्याशी के रूप में कवियित्री अनामिका अंबर चुनाव के मैदान में उतरी थीं लेकिन जल्द ही उन्होंने इस सीट से चुनाव ने लड़ने का फैसला ले लिया। इसके तुरंत बाद शिवपाल यादव ने मेरठ से डॉ. नासिर अली को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अनामिका अंबर के चुनाव को न कहने के अचानक लिए गए फैसले पर हर कोई हैरान है। वहीं इसके पीछे एक बड़ी वजह भी सामने आ रही है- 
विज्ञापन


प्रसपा के लिए मेरठ-हापुड सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही अनामिका ने अचानक एक बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने कई माह पहले एक कार्यक्रम के दौरान अनामिका को उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद अनामिका ने पार्टी के लिए प्रचार करना भी शुरू कर दिया था। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन जैसे ही शुरू हुआ कि अनामिका ने चुनावी दंगल को न कह दिया और अपना टिकट वापस देने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अनामिका का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगी। उन्हें लग रहा था कि पार्टी मोदी के समर्थन में चुनाव लड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले चरण के नामांकन शुरू हुए तो अनामिका ने पार्टी प्रमुख के सामने मोदी के विरुद्ध चुनाव न लड़ने की बात कही। इस पर शिवपाल यादव ने डॉ नासिर अली को नए उम्मीदवार के रूप में टिकट थमा दिया। 

डॉ नासिर पेशे से एक चिकित्सक हैं। हालांकि उनकी प्रसिद्धि अनामिका अंबर जैसी नहीं है लेकिन पार्टी का मानना है कि इससे मुस्लिम वोटों को उन्हें पूरा फायदा मिलेगा। वहीं अनामिका अंबर का कहना है कि वह शिवपाल यादव के लिए पार्टी को समर्थन देंगी और प्रचार भी करेंगी। 

उधर, इस सीट पर कांग्रेस ने हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है। भाजपा से राजेंद्र अग्रवाल को फिर से चुनाव मैदान में उतारे जाने की चर्चा है। जल्द ही इस पर से पर्दा उठ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed