फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Amit Shah will meeting with BJP workers in Meerut

मिशन 2019: आज मेरठ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, होगी अहम बैठक

Tue, 26 Mar 2019 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Amit Shah will meeting with BJP workers in Meerut
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार शाम मेरठ आएंगे और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ पश्चिमी की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। नाराज नेताओं से भी वार्ता करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह रात्रि विश्राम मेरठ में ही करेंगे और सुबह दिल्ली प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन


अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मेरठ हेलीकॉप्टर से आएंगे। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले वह दिल्ली जा सकते हैं और सड़क मार्ग से भी मेरठ आने की संभावना है। लेकिन हेलीकॉप्टर से आने की संभावना को देखते हुए होटल ब्रावुरा के खाली मैदान में हैलीपैड बनाया जा रहा है। अमित शाह का शाम करीब 6 बजे आने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


वहीं, इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। यदि योगी आते हैं, तो उनके रुकने की व्यवस्था आरएएफ गेस्ट हाउस में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र की सभी लोकसभा के प्रभारियों और संयोजकों के साथ जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे के आने की भी बात कही जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed