फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Ajit Singh says the strength of the votes of the poor will defeat the BJP

मिशन 2019: गरीबों के वोट की ताकत भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगी: चौधरी अजित सिंह

Sun, 07 Apr 2019 10:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Ajit Singh says the strength of the votes of the poor will defeat the BJP
रैली में मंच पर एक-साथ मायावती अखिलेश और चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ दंगे की वजह से ही सत्ता में आई थी, लेकिन अब यह चुनाव देश बचाने का है। गरीब व्यक्ति के पास वोट की ताकत है, भाजपा का इस बार सूपड़ा साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


देवबंद में आयोजित गठबंधन की चुनावी रैली में चौधरी अजित सिंह ने उत्साहित होते हुए कहा कि गरीबों के वोट की ताकत भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है जो आगे के कई सालों का भविष्य तय करेगा। इस बार आपने इस ताकत का इस्तेमाल नहीं किया तो कोई सुनने वाला नहीं होगा। लोग पांच साल में होने वाले चुनाव में अपना भविष्य तय करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीबीआई का इस्तेमाल कर राजनीतिज्ञों को दबाव में लाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी यह योजना सफल नहीं हो सकी। अब उनकी ताकत खत्म होने जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था गन्ने पर चलती है। गन्ने का दाम मिलेगा, तो मजदूर को रोटी मिलेगी, व्यापारी का काम चलेगा, मिस्त्री को काम मिलेगा, स्कूल चलाने वालों को बच्चों की फीस मिलेगी। गन्ने का दाम नहीं मिला तो यहां की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट की ऐसी ठोकर मारो, सीधे नागपुर पहुंच जाएं 
चौधरी अजित सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं, मोदी ने युवकों को रोजगार देने की बजाय कह दिया पकौड़ा तलो। काला धन लाने, 15 लाख रुपये खातों में भेजने की बात कही थी। सिर्फ खाते खुलवाए, पैसा नहीं दिया। बच्चों को मां-बाप ही सच बोलने का संस्कार देते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी को उनके मां-बाप ने सच बोलना नहीं सिखाया। उन्होंने नारा दिया कि तख्त बदल दो, ताज बदल दो, इन झूठों का राज बदल दो। उन्होंने कहा कि वोट की ऐसी ठोकर मारो कि सीधे नागपुर में ही जाकर गिरें।

भगवान हम सबको ऐसा फकीर बना दें
चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन मोदी आपके अच्छे दिन की बात नहीं कर रहे थे, अपने अच्छे दिन की बात कर रहे थे। तीन बार सूट बदलते हैं, विदेशों की सैर करते हैं, तीन-तीन बार टीवी पर भाषण देते हैं। जब जिम्मेदारी पूरी नहीं हुई तो कह दिया कि मैं तो फकीर हूं, झोला उठाकर चल दूंगा। फकीर ऐसे ही होते हैं तो भगवान हम सबको ऐसा फकीर बना दे।

मंच से कराया आनंद का परिचय
रैली के समापन के दौरान मंच पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद का परिचय भी कराया गया। आकाश आनंद को बसपा की राजनीतिक विरासत के रूप में भी देखा जा रहा है। क्योंकि अब बसपा के लगभग हर मंच पर आकाश आनंद का परिचय कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed