{"_id":"5c9faee3bdec22141d19eb82","slug":"lok-sabha-elections-2019-actress-jaya-prada-says-nobody-can-defeat-modi-in-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने का दम किसी में नहीं: अभिनेत्री जया प्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने का दम किसी में नहीं: अभिनेत्री जया प्रदा
Sat, 30 Mar 2019 11:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से बात करती जया प्रदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर से भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने का दम किसी में नहीं है। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय पर मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में सपा नेता फिरोज खान के विवादित बयान पर जया प्रदा ने कहा कि उन पर तो पहले ही मुकदमा हो गया है तो क्या बयान देना। वैसे यह भी सभी को पता है कि समाजवादी पार्टी वालों के यही संस्कार हैं।
विज्ञापन
वहीं मेरठ आने के कारण पर जया प्रदा ने कहा कि वह यहां नेताओं का मार्गदर्शन लेने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने आईं हैं। हालांकि वह क्षेत्रीय कार्यालय से ही वापस लौट गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामपुर में उनकी टक्कर किसी से नहीं है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, मोहित बेनीवाल, गजेंद्र शर्मा, करुणेश नंदन गर्ग, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/