पीएम मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे 30 अधिवक्ता गिरफ्तार, जमकर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने के लिए जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर के नेतृत्व में अधिवक्ता शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता मेरठ में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए रवाना होने लगे।
वहीं सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मेरठ रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर अधिवक्ताओं को रोक लिया। अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस अधिवक्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। हालांकि तहसीलदार राम नयन सिंह की मौजूदगी में अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया।
इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने बताया कि पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग पिछले 40 साल से की जा रही है। केंद्र में सभी पार्टियों की सरकार रही, लेकिन किसी ने भी बेंच की स्थापना नहीं कराई। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर ही आगे भी कार्य करेंगे। हाईकोर्ट बेंच के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। गुरुवार को जिले से भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसमें जिला महामंत्री आजाद धामा एडवोकेट, नरेंद्र पंवार, मनीष विश्वकर्मा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, संजय पंवार, महेंद्र बंसल, रोहित त्यागी, प्रमोद सिरवाल, इफ्तकार हसन, मुन्ना खान, विपिन यादव, शौकेंद्र तोमर आदि रहे।
मेरठ रैली में जाते 30 अधिवक्ता गिरफ्तार किए
सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से रोका गया है। राष्ट्रवंदना चौक से लगभग 30 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें छोड़ा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/