सत्ता का संग्राम: CCSU पहुंची अमर उजाला की टीम, युवाओं ने उठाए रोजगार, शिक्षा और खेल के मुद्दे
Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज मेरठ पहुंची है। सुबह चाय पर चर्चा के बाद सीसीएसयू में युवाओं से चुनावी चर्चा की जा रही है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा, सस्ती शिक्षा, रोजगार, खेल आदि ऐसे तमाम मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर वे वोट करना चाहते हैं।
इन्हीं सभी मुद्दों पर आज चर्चा की जा रही है। आज सुबह अमर उजाला की टीम मेरठ के कमिश्नरी के नजदीक कुटिया पर पहुंची और लोगों से सवाल-जवाब किए। इसके बाद टीम चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंची है। जहां युवाओं से चर्चा की गई।
एक स्टूडेंट ने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा अहम है। सीसीएसयू के पत्रकारिता विभाग में चुनाव पर चर्चा करते हुए युवाओं ने कहा कि सरकार के वादे तो बड़े बड़े होते हैं लेकिन वह उन पर खरी नहीं उतरती।
लक्ष्मी चौधरी ने कहा कि शिक्षा में जरूरी बदलाव लाने चाहिए। बढ़ती जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए भी उचित कदम उठाने होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। रोजगार के संसाधनों की कमी के कारण युवा तनाव में जी रहे हैं।
अंकिता पुंडीर ने कहा कि युवाओं को अपने मत का सही और आवश्यक रूप से प्रयोग करना चाहिए ताकि सही सरकार का चयन किया जा सके।
चाहत त्यागी ने कहा कि सरकार ने ट्रैफिक नियम तो बनाए हैं लेकिन उनका कितना पालन होता, ऐसे में यातायात व्यवस्था खराब होती है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.