फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Election 2024: Alliance leaders are far behind BJP in election campaigning

Election: चुनाव प्रचार में BJP से बहुत पीछे है गठबंधन, रैली करते नजर नहीं आ रहे विपक्षी नेता, पढ़िए ये रिपोर्ट

Thu, 04 Apr 2024 05:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2024 05:27 PM IST
सार

Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हालांकि, चुनाव प्रचार करने में इंडिया गठबंधन भाजपा से बहुत पीछे है। अभी विपक्षी नेता चुनाव प्रचार करते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Alliance leaders are far behind BJP in election campaigning
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव का एलान हुए 19 दिन हो चुके हैं। प्रचार में भाजपा के अलावा कोई और दल अब तक नजर नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन


पहले चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव हैं। प्रधानमंत्री पश्चिमी यूपी से ही चुनावी रैली का आगाज 31 मार्च को कर चुके हैं। अब पीएम मोदी छह अप्रैल को सहारनपुर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जयंत सिंह बुधवार को मुजफ्फरनगर में थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी जिलों का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी भी रैलियां कर रहे हैं। जो नहीं नजर आ रहा है वह है विपक्ष। विपक्षी दलों में खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कब से प्रचार में उतरेंगे, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी अब तक किसी के पास नहीं है।

दरअसल, प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी 16 और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में सहारनपुर और अमरोहा की सीट है। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन

विपक्ष के नजरिये से देखा जाए तो अभी तक प्रचार फीका ही है। अखिलेश यादव अभी उम्मीदवार तय करने में मसरूफ हैं। कई उम्मीदवार बदले गए हैं। कुछ बदले जाने हैं। वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो ही लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के स्टार प्रचारक दूसरी सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगे या नहीं, अगर आएंगे तो कब आएंगे? यह अभी तय नहीं हो पाया है। 

प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस की स्थिति, दिग्गजों का लखनऊ में डेरा
कब नजर आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव?

इंतजार इस बात का भी हो रहा है कि प्रचार के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव कब साथ में प्रचार के लिए निकलेंगे। पहले चरण के लिए 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार बंद होगा। ऐसे में पहले चरण वाले जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में इससे पहले ही सभाएं करनी होंगी। 

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

आकाश और मायावती जल्द उतरेंगे मैदान में
बहुजन समाज पार्टी का भी प्रचार ईद के बाद ही जोर पकड़ेगा। पार्टी की मुखिया मायावती और मायावती के उत्तराधिकारी बनाए गए आकाश आनंद 14 अप्रैल से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। मायावती पहले बिजनौर में और फिर सहारनपुर में रैली करेंगी। यानी जब तक विपक्ष पहले राउंड का प्रचार शुरू करेगा, उस वक्त तक भाजपा एक बड़े हिस्से में अपनी बात लोगों तक पहुंचा चुकी होगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed