{"_id":"5c90a6eabdec2214173a22d6","slug":"lok-sabha-election-2019-rld-released-candidates-list-ajit-singh-will-contest-on-muzaffarnagar-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: रालोद ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर उतरेंगे ये दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019: रालोद ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर उतरेंगे ये दिग्गज
Tue, 19 Mar 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
अजित सिंह - जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह की स्वीकृति के बाद रालोद ने तीन सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं हार-जीत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रहीं पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर व बागपत सीट पर से रालोद ने पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-
मुजफ्फरनगर -चौधरी अजित सिंह
बागपत -जयंत चौधरी
मथुरा -नरेंद्र सिंह
जाहिर है कि यूपी में होने वाले आगामी चुनावी बेहद दिलचस्प होने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर सीट से चौधरी अजित सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाएं पहले से ही तेज थी। उधर बागपत से भी जयंत चौधरी के मैदान में उतरना पक्का ही माना जा रहा था। वहीं मंगलवार को पार्टी ने प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर इस पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बागपत सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से पुराने रिश्ते और वक्त की जरूरत के चलते कांग्रेस ने यहां से हाथ पीछे खींच लिए। वहीं मुजफ्फरनगर से खुद चौधरी अजित सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और गठबंधन का यहां सीधा मुकाबला होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन