{"_id":"572272a74f1c1b8d0ea917cd","slug":"lohia-village-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायकों को रेवड़ी की तरह बांटे लोहिया गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायकों को रेवड़ी की तरह बांटे लोहिया गांव
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के एक लोहिया गांव में सड़क का निर्माण करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मेरठ में सात मई को दौरा प्रस्तावित होते ही बृहस्पतिवार को वर्ष 2016-2017 के लोहिया गांव घोषित कर दिए गए। प्रभारी मंत्री आजम खान ने सधे हुए अंदाज में इन गांवों को हरी झंडी दी। यह ध्यान रखा कि सपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में कम गांव न रहने पाएं। 21 में से 19 गांव तो सपा विधायकों के क्षेत्र में ही बांट दिए गए। जबकि मात्र दो गांव सरधना के भाजपा विधायक के खाते में आए।
विज्ञापन
सीएम के प्रस्तावित मेरठ दौरे की तैयारियां आला स्तर पर तेज हो गई है। चुनावी साल शुरू हो गया है। ऐसे में युवा सीएम गांवों का दौरा करने तथा राजमार्गों का शिलान्यास करने पर भी जोर दे रहे हैं। इरादा है कि इस बहाने जनता को यह मेसेज चला जाए कि सपा ज्यादा से ज्यादा विकास के काम करा रही है। ध्यान लोहिया गांवों पर भी है और अधिकारियों ने तपती गर्मी के बावजूद गांवों का रुख शुरू कर दिया है। सीएम किसी भी लोहिया गांव में जाकर देख सकते हैं क्या विकास हुआ।
विज्ञापन
आनन-फानन में घोषित 21 लोहिया गांव
हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार ने मेरठ के 21 गांवों को डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के लिए चुना है। पिछले साल की बात करें तो नवंबर माह में जाकर गांवों का चयन हो पाया था, पर इस बार सत्र 2016-2017 के लिए अप्रैल माह में ही चयन कर लिया गया। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री आजम खान ने 21 गांवों को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
चयन में चला सियासी पैंतरा
इन गांवों के चयन में भी सियासी पैंतरा चला। जिन विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, वहां के गांव ज्यादा चुने गए हैं। मेरठ में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। कैंट और शहर विधानसभा शहरी क्षेत्र है। दक्षिण विधानसभा में शहर के अलावा लगभग बीस गांव आते हैं। इसके अलावा चार अन्य विधानसभाएं तो विशुद्ध रूप से ग्रामीण इलाके से हैं। किठौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर करते हैं। उनके सात गांवों को इस बार लोहिया गांवों के लिए चुना गया है। हस्तिनापुर से विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि सपा से हैं। उनके पांच गांव लोहिया गांव में शामिल हुए हैं। सिवालखास को भी किठौर के बराबर मानते हुए सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के क्षेत्र में सात लोहिया गांव विकसित किए जाएंगे।
भाजपा को केवल दो
अब बारी आती है भाजपा विधायक वाले विधानसभा क्षेत्रों की। सरधना सीट पर भाजपा विधायक संगीत सोम का कब्जा है। यहां के मात्र दो गांवों को लोहिया गांव में शामिल किया गया है। ऐसे ही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रविंद्र भड़ाना विधायक हैं। उनका एक भी गांव लोहिया गांव के लिए नहीं चुना गया। सभी में से चार गांव अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव हैं।
विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक गांव
किठौर खरखौदा नंगला कबूलपुर
किठौर माछरा बहरोड़ा
किठौर माछरा अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव
किठौर रजपुरा पबला
किठौर रजपुरा कस्तला शमशेर नगर
किठौर रजपुरा लडपुरा
किठौर रजपुरा मोरना
हस्तिनापुर हस्तिनापुर अकबरपुर गढ़ी
हस्तिनापुर हस्तिनापुर रठौड़ा खुर्द
हस्तिनापुर हस्तिनापुर गजरौला
हस्तिनापुर परीक्षितगढ़ चितवाना शेरपुर
हस्तिनापुर परीक्षितगढ़ सैदीपुर उर्फ रामनगर
सिवालखास रोहटा शेखपुरी
सिवालखास रोहटा उकसिया
सिवालखास रोहटा जटौला
सिवालखास रोहटा आलमगीरपुर
सिवालखास जानी खुर्द अमानुल्लापुर
सिवालखास सरूरपुर बहादरपुर
सिवालखास जानीखुर्द खानपुर
सरधना मवाना नंगला हरेरू
सरधना दौराला जमालपुर उर्फ जलालपुर