फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update west UP news in Hindi: People showered flowers in honor of Sweepers, long queues outside banks on 13th day ofLockdown

Lockdown Update west UP News in Hindi: सफाई कर्मचारियों के सम्मान में लोगों ने बरसाए फूल, तेरहवें दिन बैंकों के बाहर लगी लंबी कतारें

Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update west UP news in Hindi: People showered flowers in honor of Sweepers, long queues outside banks on 13th day ofLockdown
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन के दौरान सुबह से ही लोगों की भीड़ राशन की दुकानों पर जमी रही। वहीं तेरहवें दिन दस बजने से पहले ही बैंकों के बाहर पैसे निकालने को लेकर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मेरठ में लोगों ने सफाई कर्मचारियों के सम्मान में फूल बरसाए और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जिले में राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। आसपास के जिलों में जमातियों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। अब तक जमातियों समेत सैकड़ों लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। आगे जानें वेस्ट यूपी के किस जिले में कैसा है लाॅकडाउन के तेरहवें दिन का माहौल:-
विज्ञापन

 
मेरठ में लाॅकडाउन के तेरहवें दिन बाजारों में राशन की दुकानों के साथ साथ बैंकों के बाहर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान भीड़ के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं रह गए। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। हालांकि कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों को समझाया और लाइनों में फासले पर लोगों खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर दिल्ली रोड स्थित देवलोक काॅलोनी के निकट सफाई कर्मचारियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। लोगों ने सफाई कर्मचारियों को फूलमाला पहनाई और जय हिंद जय भारत के नारे लगाकर उनका हौसला बुलंद किया। उधर, शहर में चिकित्सकों की टीम शहर के क्षेत्रों में सर्वे करने में जुटी हुई है।

राशन वितरण की प्रक्रिया जारी है। वहीं देहात क्षेत्र की बात करें तो यहां राशन वितरण में लापरवाही को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। हस्तिनापुर कस्बा और देहात क्षेत्रों में लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कस्बे को पूरी तरह सील किया हुआ है। जिससे सभी सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

कोरोना वायरस से बचने को चल रहे लॉक डाउन के तेरहवें दिन मुजफ्फरनगर में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किराना, मेडिकल, फल सब्जी की दुकानें खुलीं। रोज की भांति दुकानों पर सामान खरीदने को लोगों की भीड़ रही। कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।

वाहन चालकों को पुलिस ने कई स्थानों पर खदेड़ा। शिव चौक पर पुलिस ने 59 बाइकों के ई चालान किए। जनधन खातों में पैसा आने पर बैंकों पर 10 बजे से पहले ही भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से सभासदों के माध्यम से जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण का कार्य आज से शुरू हुआ।

शामली में सुबह 6:30 से 9:30 तक लोगों ने फल सब्जी आदि सामान बाजार से खरीदा। लॉक डाउन के कारण आज जैन मंदिरों में महावीर जयंती पर कोई आयोजन नहीं हुआ। मंदिरों में ताले लगे रहे। समाज के लोगों ने अपने घरों में ही यह पर्व मनाया। महावीर जयंती शोभायात्रा भी आज नहीं निकाली गई।

शामली भैसानी और थाना भवन क्षेत्रों में जमातियों के पॉजिटिव केस मिलने के बाद कराए गए डोर टू डोर सर्वे में करीब 25000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई स्वास्थ विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया यह सभी ठीक मिले हैं।

जिले में असम के संक्रमित जामाती के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। तब्लीगी मरकज निज़ामुद्दीन के मामले सामने आने के अलावा बाहरी जिलों से जिले के जामतियों के बारे में आ रही सूचनाओं के आधार पर कोरोना सर्विलांस टीमों ने दो दिन में ही 300 से ज्यादा जमातियों को क्वारंटीन कराया है। इनमे कुछ के सैम्पल्स जांच के लिए भिजवाए गए हैं। राहत की बात यह है कि रविवार को 56 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

 लॉकडाउन के दौरान लुटेरे और चोर भी सक्रिय हो गए है। सरसावा में एक गडरिये से 18 भेड़ें लूटने के बाद अब रामपुर मनिहारान में चोर घी के टिन ही चुराकर ले गए हैं। चोर शटर तोड़कर राशन का अन्य सामान भी ले गए हैं। वहीं, ऑनलाइन ठगी करने वाले भी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शहर के वुडकार्विंग कारोबारी से लेकर नानौता, देवबंद और नकुड़ में ट्रांजक्शन और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed