निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी यूपी में पहुंचे नौ हजार जमाती, तलाश में जुटी पुलिस, अब तक इतने मिले
निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 9000 से ज्यादा जमाती पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय हाई अलर्ट है। निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 9000 से ज्यादा जमाती पहुंचे हैं। यह आंकड़ा खुफिया विभाग का है जबकि मेरठ जोन के आठ जिलों में इन जमातियों की संख्या करीब 5200 है। इसके विपरीत पुलिस ने मेरठ जोन के आठ जिलों में देश- विदेश के इन जमातियों की संख्या 3096 बताई है। इनमें भी 2572 जमाती अभी तक तलाशे जा चुके हैं जिनमें विदेशी जमाती 288 हैं। 524 जमातियों की तलाश जारी है। पुलिस के दावों से अलग खुफिया रिपोर्ट की बात करें तो बड़ा सवाल है कि मेरठ जोन में करीब 2104 जमाती कहां हैं।
निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात से निकले जमातियों की पूरे उत्तर प्रदेश में खोजबीन चल रही है। मेरठ जोन में भी इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि यहां भी निजामुद्दीन मरकज से निकले देश- विदेश के जमातियों की काफी संख्या है। जो धार्मिक स्थलों और उनके आसपास घरों में छिपे हो सकते हैं। इनमें से कई जमाती मार्च के पहले सप्ताह से आ चुके हैं। जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी अपने बाहर से आने की सूचना नहीं दी। जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मेरठ जोन में इस समय आठ जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद आते हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जमात में आने वाले देशी- विदेशी जमातियों की ज्यादा आवाजाही वेस्ट यूपी के जिलों में है। सबसे बड़ा डर कोरोना को लेकर है। यदि इनमें कोरोना से संक्रमित जमाती हैं तो वे सभी के लिए खतरा हैं। इसलिए ऐसे सभी लोगों को जो या तो जमाती हैं या जमाती से अलग लोग जो कहीं बाहर से आए हैं तो अपने आने की सूचना देकर मेडिकल जांच करा लें। लेकिन किसी भी जमाती या बाहर से आए व्यक्ति ने खुद पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन: आए टूरिस्ट वीजा पर... कर रहे थे धार्मिक प्रचार... हुई एफआईआर
इसका नमूना मेरठ में देखने को मिला। महाराष्ट्र से मेरठ शास्त्रीनगर सेक्टर-13 ससुराल में आए क्राकरी कारोबारी ने अपने आने की सूचना नहीं दी। जो खुद तो कोरोना संक्रमित निकला ही, उसके 15 रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित निकले। बुधवार को कारोबारी के बुजुर्ग ससुर की मौत भी हो गई। सरधना में भी निजामुद्दीन मरकज से जमात में आया इंडोनेशिया का एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकला है। अब पुलिस मस्जिदों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मेरठ जोन के आंकड़े
जिले मिले मिले विदेशी तलाश
जमाती जमाती जारी
मेरठ 292 20 33
बागपत 230 28 45
सहारनपुर 330 118 125
शामली 320 25 48
मुजफ्फरनगर 465 66 105
हापुड़ 205 09 30
बुलंदशहर 223 16 53
गाजियाबाद 219 06 85
योग 2284 288 524
देशी- विदेशी जमाती
देशी जमाती: आसाम, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, फरीदाबाद, दिल्ली सहित अन्य राज्य
विदेशी जमाती: सऊदी अरब, इंडोनेशिया, अफ्रीका, नेपाल, केन्या, सूडान आदि देश
सुरक्षा के लिए सर्च अभियान
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाने को लेकर और जमात में आए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सर्च अभियान चल रहा है। 2284 जमातियों को आइसोलेट कर दिया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपके सहयोग में लगी है। मेरठ जोन में सर्च अभियान चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/