फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update meerut news in hindi: Coronavirus Chain is not Breaking in Meerut

जिंदगी पर भारी महामारी: पश्चिमी यूपी में नहीं टूट रही कोरोना की चेन, लाॅकडाउन में नहीं कोई छूट, पढ़ें- कहां कैसा माहौल

Sat, 23 May 2020 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 May 2020 01:49 PM IST
सार

  • मेरठ में आज ढाई सौ से ज्यादा मरीजों की आएगी जांच रिपोर्ट
  • शामली में महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी श्रमिक मिले कोरोना पाॅजिटिव

विज्ञापन
Lockdown update meerut news in hindi: Coronavirus Chain is not Breaking in Meerut
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में दहशत का माहौल है। पश्चिमी यूपी के बात करें तो कई जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए नई चेन की तलाश करना बड़ी चुनौती बन रहा है। वहीं मेरठ में यह महामारी पुलिस थानों और प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंच गई है। नतीजन हर तरह से मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आगे जानें आखिर किस जिले में आज कैसा है हाल:-

विज्ञापन


मेरठ में कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश जारी है। आज 225 से ज्यादा सैपलों की रिपोर्ट आएगी। फिर से नई चेन का खतरा बना हुआ है। मेरठ में लाॅकडाउन के बावजूद सदर चैक में सब्जी के ठेले लगाए गए। वहीं कोटला में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। मेरठ देहात क्षेत्र में सरधना लावड़ में बाजार खुला लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन सुचारू रूप से चल रहा है। 
विज्ञापन


सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण में शासन-प्रशासन की ओर से रियायती समय तो बढ़ाया गया है। इसके साथ ही अन्य बंदिशें कम की गई हैं। मगर प्रशासन के रोस्टर सिस्टम ने ज्यादातर व्यापारियों को उलझाकर रख दिया है।कभी दाएं और बाएं ओर की दुकानें खोलने का फार्मूला तो कभी घंटों के हिसाब से कारोबार शुरू करने का फारमेट। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि रियायती समय में किस फारमेट से कारोबार शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में अधिकतर व्यापारियों का कहना है कि इससे अच्छा तो केवल दिन के हिसाब से कारोबार का सिस्टम ही ठीक था। नए तरह के विकल्पों से न तो कारोबार को गति मिलेगी और न ही कोरोना संक्रमण से बचाव में ज्यादा मदद मिलेगी।

क्योंकि असमंजस की स्थिति में भीड़ और बढ़ेगी। इसके साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा। वहीं, लंबे इंतजार के बाद मिठाई की दुकानें खुलने और प्रमुख कंपनियों और दुकानों से आनलाइन बुकिंग की मंजूरी मिलने से ईद पर खरीदारी के लिए कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी।

मुजफ्फरनगर में शनिवार को बाजार में अधिकांश दुकानें खुलीं। ईद के मद्देनजर फुटवियर की दुकानों पर ही भीड़ दिखाई दी। शहर में काफी चहल-पहल रही। अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्था को देखा। सब्जी मंडी में अधिक भीड़ देखने को मिली उधर, प्रवासी श्रमिकों को लेकर महाराष्ट्र से ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंची है।

शामली में जनपद के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी दो युवकों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया गया है कि दोनों युवक महाराष्ट्र में काम करते थे। कुछ दिन पहले अपने घर कांधला लौटे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये थे।

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दोनों युवक कोरोना पॉजिटिव मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कांधला पहुंच गई है। दोनों कोरोना संक्रमित युवकों को कोविड अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही है। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

लॉकडाउन में शनिवार को पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्र बड़ी आल और सलेक विहार मोहल्ले में पुलिस ने गश्त कर लोगों से धैर्य के साथ घरों में रहने की अपील की। उधर, सुबह रोज की तरह बाजार में दुकानें खुलने पर लोग सामान खरीदने पहुंचे। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिये बाजारों में पुलिस गश्त कर रही है।

बिजनौर जिले में शुक्रवार दो महिलाओं सहित दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमे से एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना से मरी महिला कैंसर से भी ग्रसित थी और उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। महिला को छोड़कर बाकी सभी नौ संक्रमित मुंबई से आए थे। कोरोना से मरे व्यक्ति का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था और उसकी जांच रिपोर्ट बाद में आई।

कोरोना संक्रमित मरीजों के गांव व मोहल्लों को प्रशासन ने सील कर दिया है। कोरोना से मरे व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गांव के बाहर के जो रिश्तेदार शामिल हुए उन्हें भी क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है। लॉक डाउन में दुकानें खुलने की अनुमति के बाद बाजार में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed