{"_id":"5eca53e42bf6d12b173bcb6e","slug":"lockdown-one-hundred-three-migrant-workers-got-down-in-meerut-from-special-train-which-had-returned-from-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रशासन के पास 645 श्रमिकों की थी सूची, स्पेशल ट्रेन से उतरे सिर्फ 103, स्टेशन पर 63 दिन बाद खुला स्टाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रशासन के पास 645 श्रमिकों की थी सूची, स्पेशल ट्रेन से उतरे सिर्फ 103, स्टेशन पर 63 दिन बाद खुला स्टाॅल
Sun, 24 May 2020 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 May 2020 04:32 PM IST
सार
- 21 मई की रात को चली प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सुबह 11 बजे मेरठ पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवासी श्रमिकों को असम राज्य के डिब्रूगढ़ से लेकर चलने वाली प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने की जानकारी और आने वाले श्रमिकों की सूची भी प्रशासन को पहले ही मिल गई थी लेकिन जब रविवार सुबह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंची तो इससे केवल 103 प्रवासी मजदूर ही उतरे। वहीं मेरठ में उतरने वाले यात्रियों की संख्या भी महज पांच थी।
विज्ञापन
21 मई की रात को चली प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सुबह 11 बजे मेरठ पहुंच गई। इससे पहले प्रशासन को ट्रेन से लौटने वाले 645 श्रमिकों की सूची सौंपी गई थी लेकिन जब ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची और श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व काउंटिंग की गई तो ट्रेन से उतरने वालों की संख्या केवल 103 थी। इसमें 22 बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
आज मेरठ पहुंचने वाली पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मेरठ 29 श्रमिकों को उतरना था लेकिन इनमें से मेरठ के केवल पांच ही श्रमिक उतरे। यात्रियों से जब इस बारे में जानकारी की गई तो उनका कहना था कि सिटी स्टेशन पहुंचने से पहले कुछ स्थानों पर ट्रेन धीमी हुई थी। जहां कई श्रमिक उतरकर अपने घरों को निकल गए।
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों ने बताया कि हापुड़ में भी ट्रेन को दस मिनट के लिए रोका गया था। यहां भी कुछ यात्री उतर गए। हालांकि जो भी यात्री सिटी स्टेशन पर उतरे हैं उन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इन यात्रियों को सिटी स्टेशन के बाहर लगी बसों के द्वारा शामली, रामपुर, मुज़फ्फरनगर व सहारनपुर जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया।
बता दें कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से 21 मई की रात 11 बजे चली थी जो आज सुबह 11 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर आकर रुकी। वहीं रेलवे स्टेशन पर 63 दिन बाद खाद्य सामग्री का एक स्टाॅल खोला गया।