लॉकडाउन के बीच प्रदूषण का वार, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई, ये हैं पांच प्रमुख कारण
- प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कहा, सख्ती से हो लॉकडाउन का पालन
- 20 दिनों से राहत दे रहा एक्यूआई फिर बढ़ा
- मेरठ में प्रदूषण का वार, एक्यूआई पहुंचा 300 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के बीच प्रदूषण का वार तीन सौ के पार पहुंचने से चिंता बढ़ गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इसके पांच प्रमुख कारण बताए हैं। कहा है कि लॉकडाउन का अगर सख्ती से पालन नहीं हुआ तो अभी तक की सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। बादल छाने से हवा की रफ्तार रुक गई। जिस कारण लोगों को गर्मी में घुटन महसूस होती रही।
22 मार्च से सुधरी हवा की सेहत
जनता कर्फ्यू के बाद से मेरठ समेत एनसीआर में हवा की सेहत सुधरने लगी थी। वाहनों के साथ औद्योगिक इकाइयों के बंद होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे सामान्य श्रेणी में आ गया था। लेकिन बीच-बीच में आतिशबाजी और वाहनों के प्रयोग और कहीं- कहीं औद्योगिक इकाइयां चलने से एक्यूआई बढ़ा। हालांकि नीचे आ गया था। लेकिन अब फिर से यह श्रेणी बहुत खराब की श्रेणी में आ गई है।
1- इस समय पश्चिमी यूपी में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। थ्रेसिंग का काम तेजी से चल रहा है। जिस कारण वातावरण में उड़ने वाले छोटे-छोटे कण हवा में घुलने से वायु प्रदूषित करते हैं। यह सबसे ज्यादा स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है।
2- पिछले दिनों जगह- जगह जमकर आतिशबाजी की गई थी, जिसका असर 48 घंटे से भी अधिक रहता है। इस कारण भी एक्यूआई बढ़ा।
3- आंशिक बादल छाने से हवा की रफ्तार कम हो जाती है। इसके प्रभाव से छोटे- छोटे कण हवा में ही उड़ते रहते हैं, जो सही नहीं होते।
4- लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर कूड़ा जलाया जा रहा है, जिसमें पॉलीथिन भी है।
5- लॉकडाउन में भी वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं।
टोल पर बढ़ी वाहनों की संख्या
दिनांक वाहनों
की संख्या
13 अप्रैल 4561
14 अप्रैल 5188
15 अप्रैल 5645
16 अप्रैल 5964
एक्यूआई बढ़ना सही नहीं
इन पांच मुख्य कारणों से एक्यूआई बढ़ना सही नहीं है। लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। इससे कोरोना के साथ प्रदूषण से भी मुक्त होंगे। - डॉ. योगेंद्र कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/