फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown in Uttar Pradesh, A boy of Muzaffarnagar has marry during lockdown in Bijnor

न बरात, न बैंड-बाजा, अकेले दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल, फिर हुई सभी रस्में

Tue, 21 Apr 2020 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Apr 2020 12:14 AM IST
सार

  • अकेल ही दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा
  • पहले दूल्हा-दुल्हन के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए, फिर पूरी हुई सभी रस्में

विज्ञापन
Lockdown in Uttar Pradesh, A boy of Muzaffarnagar has marry during lockdown in Bijnor
सैनिटाइजर से हाथ साफ कराती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के चलते मुजफ्फरनगर में मोरना के गांव इलाहाबाद निवासी युवक अकेले ही शादी के लिए बिजनौर जिले के मंडावर पहुंच गया। केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में ही शादी की रस्में अदा की गईं।

विज्ञापन

 
भोपा थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद निवासी सन्नी पुत्र तेजपाल की शादी लगभग साढ़े तीन माह पूर्व बिजनौर के मंडावर (मिर्जापुर) निवासी शेर सिंह की बेटी नीतू के साथ तय हुई थी। शादी को टाला नहीं जा सका। इसलिए दूल्हा अकेले ही कार से चला गया। वहां पर परिवार के लोगों की मौजूदगी में ही शादी की रस्में पूरी की गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बैंड बाजा न घुड़चढ़ी, खर्चा न बरात, लाॅकडाउन के चलते दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे ने बताया कि सात फेरे लेने व हवन में आहुति देने से पहले पंडित ने दूल्हा एवं दुल्हन के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए। नव दंपती के गांव इलाहाबाद पहुंचने पर भी केवल परिजनों की मौजूदगी में सभी रस्में पूरी की गईं। नव दंपती ने लोगों से अपील की है कि डॉक्टर, पुलिस, विद्युत निगम एवं सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सभी लोग इनका हौसला बढ़ाएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed