फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown: case filed against thirty eight people for assaulting policeman and attempting to snatch pistols

देवबंद: पुलिसकर्मियों पर हमला व पिस्टल छीनने के प्रयास के आरोप में 38 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Apr 2020 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Apr 2020 05:18 PM IST
सार

  • तलहेड़ी बुजुर्ग में कोरोना संदिग्ध के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कराने का कुछ ग्रामीणों ने किया था विरोध
  • पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की पहचान की, जल्द होगी गिरफ्तारी : यज्ञदत्त शर्मा

विज्ञापन
Lockdown: case filed against thirty eight people for assaulting policeman and attempting to snatch pistols
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने और सर्विस पिस्टल छीनने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने क्वारंटीन केंद्र में तोडफ़ोड़ व सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत दिन तलहेडी बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह दिल्ली से लौटे विमल त्यागी को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में भर्ती कराने गए थे। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की जांच में विमल कोरोना का संदिग्ध था। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने विमल के कमरे में भर्ती होने का विरोध किया।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह, सिपाही वीरेंद्र सिंह, मोहित कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी से सर्विस पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान भारी पुलिस बल के वहां पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

शनिवार रात्रि पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह ने संजय, अंबर उर्फ पिंकी, मांगा, जगदीश, जॉनी,  रकम, मेनपाल, मोनू, आंसू, मांगा, राजवीर और राजेंद्र के अलावा 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307, 393 आदि में मामला दर्ज किया है। 


कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 38 लोगों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज की गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed