फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown, a couple has got married by police on Uttarakhand border at Bijnor

उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने कराई शादी, ऐसे पूरी हुई रस्में, सभी ने दिया आशीर्वाद

Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, a couple has got married by police on Uttarakhand border at Bijnor
उत्तराखंड बॉर्डर पर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों की सलाह पर बरात को वर पक्ष ने बॉर्डर पर रोककर और कन्या पक्ष के लोगों को वहीं बुलाकर बॉर्डर के पास यूपी क्षेत्र में शादी की रस्में पूरी कराई। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों ने भी वर वधु को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और फूलों का गुलदस्ता देकर विदा किया।

विज्ञापन


रेहड़ के गांव माधोवाला टांडा निवासी अरविंद कुमार की शादी ग्राम गिन्नी खेड़ा काशीपुर निवासी छाया रानी के साथ लॉकडाउन लगने से पूर्व दो मई को तय हुई थी। दोनों पक्षों ने शादी की परमिशन भी सक्षम अधिकारियों से प्राप्त कर ली थी। शनिवार को दूल्हा अरविंद कुमार अपने साथ तीन बारातियों को लेकर कार से उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को परमिशन दिखाई। जिला बिजनौर रेड जोन में घोषित होने पर और वर पक्ष का गांव हॉटस्पॉट गांव मानियावाला के नजदीक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने वर पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया, जिसे वर पक्ष ने स्वीकार कर लिया और कन्या पक्ष को बुलाकर बॉर्डर के पास यूपी की सीमा में शादी कर ली। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वर वधु को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद पुष्पगुच्छ देकर विदा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में जिंदगी जारी: न दहेज, न बराती, सिर्फ दो घंटे में हुई शादी, लोग पेश कर रहे मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि शादी की दोनों पक्षों के पास परमिशन थी। जिला बिजनौर रेड जोन में घोषित हुआ है इसलिए वर पक्ष और कन्या पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया गया था, जिसे दोनों पक्षों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed