{"_id":"5d9116658ebc3e93d76c4e32","slug":"local-body-will-release-notice-to-the-allottee-mawana-news-mrt4459612171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत मकान नहीं बनाने वालों को नोटिस देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत मकान नहीं बनाने वालों को नोटिस देगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकानों का निर्माण अधर में है। खातों में धन प्राप्त होने के बावजूद लाभार्थी मकान बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा ऐसे लाभार्थियों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पिछले वर्ष 341 लाभार्थी चयनित हुए थे। इन सभी के खातों में मकान बनाने के लिए धन प्राप्त हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 146 लाभार्थियों द्वारा मकान निर्माण पूरा किए गए हैं। इन लाभार्थियों में से 75 लोगों को किश्त के रूप में ढाई-ढाई लाख रुपये मिल चुके हैं, जबकि 71 लाभार्थियों ने अपने मकान मुकम्मल कर लिये हैं। 67 लोगों को शीघ्र फाइनल किस्त मिलने वाली है। वहीं, फाइनल मकान बनाने के बावजूद पात्रों का भुगतान अटका है। इनके मकान बनकर तैयार हैं। बताया जा रहा है कि नगर में 200 लोग ऐसे हैं जिनके मकान निर्माण का मामला लापरवाही के चलते लटका है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें पहली किस्त का पैसा मिल चुका फिर भी अपेक्षाकृत निर्माण कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सरकारी धन लेने के बावजूद मकान बनाने को लेकर लाभार्थियों द्वारा बरती जा रही उदासीनता का आलम यह है कि सात लोगों ने अभी तक मकान बनाना शुरू नहीं किया है। इसके बावजूद वे अगली किस्त के लिए नगर पंचायत तथा डूडा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी में आया है कि एक महिला ने पहली किस्त प्राप्त होते ही मकान बेचकर कस्बे से पलायन कर लिया। वहीं, एक व्यक्ति की पुत्री खाते से रकम लेकर चली गई। इन लाभार्थियों में दो व्यक्ति ऐसे बताए हैं जो नियम कायदों को नामंजूर करते हुए मकान बनाने से गुरेज कर रहे हैं।