{"_id":"5d8e6e7e8ebc3e93d84481b7","slug":"llb-admission-in-meerut-college-meerut-news-mrt4456202136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में एलएलबी एडमिशन को विवि की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में एलएलबी एडमिशन को विवि की हरी झंडी
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर एडमिशन को विश्वविद्यालय ने हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार को एडमिशन कमेटी की बैठक में मेरिट निकालने का निर्णय लिया है। सोमवार को दीक्षांत समारोह होने के कारण मंगलवार से पोर्टल को खोलने की तैयारी है। एडमिशन प्रक्रिया में वे ही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है। अगर इन छात्रों ने भी कहीं एडमिशन ले लिया है तो इन्हें भी मौका नहीं मिलेगा। 6792 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि छात्रों को ऑफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेज में जमा करना होगा। जो ऑफर लेटर आएंगे उनके सापेक्ष में कॉलेज मेरिट बनाकर एडमिशन देगा। मेरिट ऑनलाइन के साथ ही कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी। इस प्रक्रिया में वे छात्र-छात्राएं शामिल नहीं सकते हैं जो कहीं एडमिशन ले चुके हैं। ऑफर लेटर कॉलेज में जमा करने को छात्रों को तीन दिन का समय दिया जा सकता है। बता दें कि चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध 68 एडेड कॉलेजों में सिर्फ छह में एलएलबी है। एडेड कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी की 1460 सीटें हैं। मेरठ कॉलेज में 300 सीटें हैं। इस बार कॉलेज में रजिस्ट्रेशन तो हो गए थे लेकिन बीसीआई का पत्र नहीं मिलने के कारण मेरिट जारी नहीं की जा सकी थी। 31 अगस्त को विवि प्रवेश प्रक्रिया बंद कर चुका है। तीन दिन पहले बीसीआई ने मेरठ कॉलेज को मान्यता पत्र जारी किया था। शुक्रवार को बैठक में दाखिले का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
220 छात्र-छात्राओं को मिली राहत
एडमिशन कमेटी की बैठक में 83 ऐसे छात्र-छात्राओं के एडमिशन लॉक किए जाएंगे, जिनका पहली मेरिट में एडमिशन होने के बाद किसी कारण कैंसिल हो गए थे। इसके अलावा 137 ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके एडमिशन तो हो गए लेकिन कॉलेज उनको लॉक नहीं कर पाए थे। इन सभी को कन्फर्म किया जाएगा।