फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   List of centers released for examination of professional courses

प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी

Thu, 27 Aug 2020 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
List of centers released for examination of professional courses
प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस-कॉलेजों में चार सितंबर से होने वाली प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं के केंद्रों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। एक सितंबर से शुरू होने वाली वार्षिक प्रणाली की परीक्षाओं के लिए क्रेंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। इनके प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार शाम से डाउनलोड हो पाएंगे। वहीं, बीएड के छात्र-छात्राओं की वजह से सेंटरों पर परेशानियां आ रही हैं। कई केंद्रों से लिखकर भेजा गया है कि बीएड के छात्रों का आवंटन उनके यहां पर नहीं किया जाए। इससे सेंटरों पर भीड़ हो जाएगी। सोशल डिस्टेसिंग नहीं हो सकेगी। ऐसे में बीएड के 80 सेंटरों को बढ़ाया जा सकता है।

सीसीएसयू ने वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं एक सितंबर से घोषित की हैं। सेमेस्टर में प्रोफेशनल की परीक्षाएं चार सितंबर से होनी हैं। सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं आठ सितंबर से होनी हैं। बीएड की परीक्षाएं 10 सितंबर से होनी हैं। इनमें वार्षिक प्रणाली की परीक्षाओं को 202 सेंटर बनाए गए हैं। प्रोफेशनल में 58 सेंटरों की सूची जारी की गई है। सेमेस्टर ट्रेडिशनल में 68 सेंटर बनाए गए हैं। बीएड की परीक्षाओं के लिए 80 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें बीएड में 30 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनकी वजह से सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक हो रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि बीएड के सेंटरों पर छात्रों की संख्या को देखा जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed