{"_id":"5d724d948ebc3e93c6337353","slug":"liquor-party-in-barrack-constable-found-drunk-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बैरक में चल रही थी शराब पार्टी, नशे में मिला सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बैरक में चल रही थी शराब पार्टी, नशे में मिला सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित
Fri, 06 Sep 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 06 Sep 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में कोतवाली की कर्मचारी बैरक में शुक्रवार सुबह शराब की पार्टी चलती मिली। सिपाही दो लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और मेडिकल कराया। दो लोगों का दफा 34 में चालान कर दिया। इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजी गई। बाद में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे कोतवाली की छत पर बनी कर्मचारी बैरक में कांस्टेबल दो लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। पुलिसकर्मी किसी काम से उसे बुलाने ऊपर गए तो बैरक में पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जीरो टोलरेंस के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश सरकार
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि एसआई नरेश कुमार और सुभाष को भेजकर सिपाही समेत तीनों लोगों को पकड़वाया। पुलिस ने तीनों का सीएचसी में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरिफ पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला देशराज, शहजाद पुत्र छोटन निवासी मोहल्ला हनुमान मंदिर बागपत का धारा 34 में चालान कर दिया। आरोपी सिपाही रविंद्र की रिपोर्ट एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को भेज दी है। वहीं, एसपी ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/