फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   liquer smugler active due to festival holi

लाइसेंस प्रक्रिया में उलझा विभाग, शराब तस्कर सक्रिय

Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
liquer smugler active due to festival holi
मेरठ।
विज्ञापन

होली का त्योहार करीब आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। शहर में आसपास के प्रदेशों से शराब मंगाई जा रही है। आबकारी विभाग इस ओर से बेखबर है। विभाग इस समय शराब ठेकों की लाइसेंस प्रक्रिया में उलझा है। इसका लाभ तस्कर उठा रहे हैं।
होली और दिवाली पर शराब की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इस साल शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए विभाग ने प्लानिंग की थी, लेकिन लाइसेंस प्रक्रिया के चलते सारी तैयारियां धरी रह गई हैं। विभाग ने तस्करों के खिलाफ अभी तक अभियान नहीं शुरू किया है। इसका फायदा उठाकर शहर में धड़ल्ले से तस्करी कर शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन

होली पर शराब की तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग ने 146 शराब तस्करों की लिस्ट पर काम शुरू किया था। लेकिन विभाग की लाइसेंसी प्रक्रिया ने अभियान की हवा निकाल दी। इस बीच शराब तस्कर सक्रिय हो गए। कंकरखेड़ा, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, परतापुर, लालकुर्ती में तस्करी की शराब जुटाई जा रही है। माफिया नए ठिकाने पर शराब की खेप जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
शराब लाइसेंस प्रक्रिया के चलते तस्करों के खिलाफ अभियान कुछ प्रभावित हुआ। जल्द टीमें सक्रिय रूप से अभियान चलाकर शराब तस्करों पर शिकंजा कसेंगी। मुखबिर तंत्र को भी हिदायत दी गई है। - आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed