फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   liquer shop licence canceal

देशी शराब के ठेके पर बिकी नकली शराब, लाइसेंस निरस्त

Thu, 06 Feb 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
liquer shop licence canceal
मेरठ।
विज्ञापन

देसी शराब के एक ठेके पर नकली शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। सहायक आबकारी आयुक्त की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद आबकारी विभाग ने लाइसेंसधारक को ब्लैक लिस्टेड कर लाइसेंस निरस्त किया है। अब लाइसेंसधारक प्रदेशभर में आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस प्राप्त नहीं कर सकेगा।
शाहजहांपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर 25 मई 2019 को आबकारी विभाग को नकली शराब बेचे जाने की शिकायत मिली। यह ठेका रश्मि जोशी के नाम पर था। गोपनीय जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद 27 जून को आबकारी की टीम ने ठेके पर छापा मारा। 1094 संदिग्ध पव्वे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे। शुरुआती जांच के आधार पर 16 जुलाई को लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वेब आर्सेनिक अलीगढ़ के सहायक आबकारी आयुक्त ने पूरे मामले की जांच की। जांच में दुकान से जब्त पव्वे के ढक्कन, लेबल, क्यूआर कोड नकली मिले। शराब भी अधोमानक मिली। मानक 36 प्रतिशत वी/वी के स्थान पर 27.4 प्रतिशत वी/वी पाई गई।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व आबकारी विभाग को सूचना मिली कि जिस विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया गया था, उनकी धीरखेड़ा में बीयर की दुकान है। आबकारी विभाग ने शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। शासन ने डीएम को कार्रवाई का दायित्व सौंपा। हाल ही में बीयर लाइसेंस भी निरस्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शराब बिक्री के लिए नियमावली निर्धारित है। नई आबकारी नीति में इसे और स्पष्ट किया गया है। किसी भी स्तर पर मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed