फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Marg : Waiting for Army NOC

लिंक मार्ग : सेना की एनओसी मिलने का इंतजार

Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Link Marg : Waiting for Army NOC
लिंक मार्ग : सेना की एनओसी मिलने का इंतजार
विज्ञापन

आज फिर लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति प्रेस वार्ता कर करेगी आंदोलन का एलान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड से रेलवे रोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के लिए अभी भी बात नहीं बन सकी है। दो महीने पहले लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति ने क्षेत्र में बैनर लगाकर 800 मीटर लिंक मार्ग की मांग की थी, जिससे रेलवे रोड पर पहुंचने में लगने वाले 40 मिनट से छुटकारा मिल सके। आज प्रेस वार्ता कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस लिंक मार्ग से बागपत रोड की 30 कॉलोनिवासियों को लाभ होगा।

लिंक मार्ग आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने एमडीए को जिम्मेदारी सौंपी थी। एमडीए ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की जमीन और सेना के आवास के पास की जमीन की रिपोर्ट तैयार की थी। वहीं, अभी तक सेना की ओर से एनओसी के लिए बात आगे नहीं बढ़ सकी है। स्थानीय निवासियों ने इस लिंक मार्ग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया था। लेकिन प्रक्रिया फाइलों में ही दबी हुई है। हाल ही में रैपिड रेल निर्माण के चलते दिल्ली रोड पर वन-वे होने से बागपत रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इससे ओर अधिक जाम की आशंका बन रही है। अगर 800 मीटर लिंक मार्ग की घोषणा कर सड़क निर्माण कर दिया जाए तो लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लिंक मार्ग बनने से शंभू नगर, दशमेश नगर, कमला नगर आदि कॉलोनियों के निवासियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed