{"_id":"5d9994288ebc3e017941f8b9","slug":"lineman-working-on-electric-line-dies-due-to-electrocution-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का जमकर हंगामा
Sun, 06 Oct 2019 12:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरूरपुर में रविवार सुबह विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने लाइनमैन के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वहीं परिजन मौके पर ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन
सरूरपुर थानाक्षेत्र के कलीना गांव में रविवार सुबह लाइनमैन बिजलीघर से शटडाउन लेकर विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट दौड़ गया। इससे लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नाराज ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के एसडीओ मौक पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।