फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lineman died by current

करंट से संविदा लाइमैन की मौत

Fri, 05 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
lineman died by current
4पीजीएच1जी - मृतक संविदाकर्मी के परिवार को विद्युत निगम की ओर से दिया गया पांच लाख का चैक सौंपते एस? - फोटो : PARIKESHGARH
करंट से संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। रहदरा गांव में शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे संविदा लाइनमैन की अचानक करंट आने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। काफी देर बाद एसडीएम, एसडीओ और जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। मृतक के पुत्र ने एसएसओ के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई है।

ग्राम अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव निवासी अखलाक (50) पुत्र शौकीन कई साल से गोविंदपुरी बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन था। बृहस्पतिवार सुबह वह एसएसओ सोहनपाल से ग्राम रहदरा के समीप हाईटेंशन लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर गया था। ग्रामीणों ने बताया कि अखलाक जब लाइन ठीक कर रहा था, तभी करंट आ गया। इससे अखलाक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। हंगामे के दो घंटे बाद एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के एसडीओ विकल्प सिंह, जेई गौरव त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए परिजनों को विभाग द्वारा पांच लाख का चेक दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र आरिफ ने विद्युत विभाग के एसएसओ सोहनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने बताया की अखलाक के चार पुत्र और दो पुत्री हैं। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed