फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lilavati Kushwaha blames BJP for rising prices In SP Mahila Sabha, says its BJP game

मेरठ: सपा महिला सभा में लीलावती कुशवाहा ने ली चुटकी, बोलीं-भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल

Tue, 02 Nov 2021 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Nov 2021 02:29 PM IST
सार

मेरठ में आयोजित सपा महिला सभा के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची लीलावती कुशवाहा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर  तंज कसे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने जो भी कार्य महिलाओं के लिए कराए भाजपा सरकार ने वे सभी बंद कर दिए। आगामी चुनाव में आधी आबादी भाजपा की सरकार को हिलाकर रख देगी।
 

विज्ञापन
Lilavati Kushwaha blames BJP for rising prices In SP Mahila Sabha, says its BJP game
सपा महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के आज मेरठ में आयोजित महिला सभा सम्मेलन में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच से केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने जो कार्य महिलाओं के लिए किए भाजपा सरकार ने वे सभी कार्य बंद कर दिए हैं। कहा कि इस सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है, आगामी चुनाव में महिलाएं इस सरकार को हिला देंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  शादी के नाम पर बड़ा धोखा: प्राइमरी स्कूल की टीचर से तीन साल तक दुष्कर्म, ऐसे बढ़ी थी दोनों के बीच नजदीकियां


मेरठ में सपा महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि यह है भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल। इतनी महंगाई है इसमें आम जनता इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीदेगी, रोजगार खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में नौकरी कम करने का काम किया है। कन्या विद्या धन नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए जो काम किए, भाजपा सरकार ने बंद कर दिए हैं। 
विज्ञापन


किसानों को इस सरकार ने रौंदा है
कहा कि भाजपा सरकार में कोई अस्पताल नहीं बनवाया। महंगाई ने रसोईघर का संतुलन बिगाड़ दिया है। आधी आबादी महंगाई से त्रस्त है। अब परिवर्तन होकर रहेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा सरकार को बता देंगी, सरकार को हिला देंगी। उन्होंने कहा कि सपा ने समाजवादी पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया। पेंशन भी बंद कर दी। किसानों को इस सरकार ने रौंदा है। इस सरकार को कभी माफ नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है। हमारी बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा का घोषणा पत्र जो था, सब जुमला है। अब सभी समझ गए हैं। महिलाओं सड़क पर निकल कर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करो। भाजपा सरकार में इज्जत घर बनाए, लेकिन उसमें पानी भी नहीं मिलता है। सपा की सरकार बनी तो इज्जत घर बनाने के लिए सपा 50 हजार रुपये देगी। भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उन्हें वही बेलन दिखा देना, जिससे रोटी बनाती हो।

सपा का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को एसजीएम गार्डन लाल कुर्ती में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed