{"_id":"6110102f8ebc3e7c4805dd61","slug":"like-amar-jawan-jyoti-flame-will-burn-at-martyr-memorial-from-august-15-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अमर जवान ज्योति की तरह 15 अगस्त से शहीद स्मारक पर जलेगी ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अमर जवान ज्योति की तरह 15 अगस्त से शहीद स्मारक पर जलेगी ज्योति
Sun, 08 Aug 2021 10:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:41 PM IST
सार
13 लाख एक हजार रुपये की लागत से इस कार्य को किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये गैल गेस लिमिटेड और आठ लाख एक हजार रुपये जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर फंड से दिए हैं।
विज्ञापन
मेरठ का शहीद स्मारक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर जवान ज्योति की तर्ज पर मेरठ में भी शहीद स्मारक पर 24 घंटे ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। इसके लिए कार्य को पूरा कर लिया गया है। रविवार को प्रशासन, पीडब्लूडी और गैल गैस अधिकारियों ने शहीद स्माकर पर बनाए गए ज्योति स्थल का निरीक्षण किया। चार महीने से पीडब्लूडी अधिकारी कार्य करने में लगे हुए थे। 11 अगस्त को जिलाधिकारी के.बालाजी के सामने ज्योति का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को शहीद स्मारक पर ज्योति प्रज्जवलित कर दी जाएगी। अमर उजाला ने लगातार इसके लिए खबर को प्रकाशित किया।
विज्ञापन
13 लाख एक हजार रुपये की लागत से इस कार्य को किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये गैल गेस लिमिटेड और आठ लाख एक हजार रुपये जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर फंड से दिए हैं। हालांकि, ज्योति को 10 मई क्रांति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रज्जवलित करने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब इस कार्य को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए सभी विभागों ने तेज गति से कार्य को पूरा किया। रविवार को निरीक्षण में एडीएम वित्त सुभाष चंद प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट एस.के सिंह, गैल गैस के विनय कुमार, पीडब्लूडी से अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार शर्मा, सहायक अभियंता कुलदीप संत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुरादाबाद से आएगा पीतल का कवर
ज्योति को चारों तरफ से कवर करने के लिए मुरादाबाद से कवर मंगाया गया है। इसके लिए पीडब्लूडी अधिकारियों ने मुरादाबाद जाकर कवर तैयार कराया। इस कवर को सोमवार को मंगा लिया जाएगा। जिससे 11 अगस्त को ट्रायल किया जा सके। पिछले कई वर्षों से ज्योति को प्रज्जवलित करने की मांग चली आ रही थी। इसको लेकर एक व्यापार संघ ने कुछ समय के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित की थी।
विज्ञापन