{"_id":"5d8e72b08ebc3e93d33e6915","slug":"life-in-trouble-due-to-pits-of-garh-road-meerut-news-mrt4456213132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ रोड के गड्ढों से आफत में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ रोड के गड्ढों से आफत में जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के सर्वाधिक वाहनों के दबाव वाली सड़कों में से एक गढ़ रोड पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन अफसर धन की कमी बताकर फिलहाल गड्ढा मुक्ति से इंकार कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि शासन से धन मिलने के बाद ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया जा सकेगा।
गांधी आश्रम चौराहा से काली नदी तक गढ़ रोड की स्थिति बेहद खराब है। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं प्रतिदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। वाहनों में भी काफी नुकसान हो रहा है। अमर उजाला लगातार टूटी सड़कों को लेकर अभियान चलाए हुए है। जिसका असर पीडब्लूडी और नगर निगम पर तो हुआ, लेकिन एनएचएआई, एमडीए, आवास विकास सहित अन्य विभाग अभी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। जिसका खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाली जनता को भरना पड़ रहा है।
सड़क को गड्ढा मुक्ति के लिए बजट प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। लगातार प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र ही धन मिलेगा। उसके तुरंत बाद सड़क बनाने का काम किया जाएगा। फिलहाल गड्ढा मुक्ति के लिए कोई बजट नहीं है। - एसके मिश्रा, एनएचएआई बागपत।