फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life certificates can be submitted by 28 February

28 फरवरी तक जमा कराए जा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Thu, 04 Feb 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Life certificates can be submitted by 28 February
छह को नौ जगह चक्का जाम करेंगे किसान
विज्ञापन

मेरठ। तीन कृषि कानूनों को लेकर छह फरवरी को किसान जिले के नौ स्थानों पर सड़कों को तीन घंटे तक जाम करेंगे। भाकियू ने यह निर्णय गांव जिठौली में बैठक कर लिया। बताया कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।

पिछले दो महीने से ज्यादा समय से किसान दिल्ली के गाजीपुर, टीकरी, सिंघु आदि बॉर्डर पर किसान धरना देकर बैठे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में तीन घंटे तक चक्का जाम करने का आह्वान किया है। इस दौरान भाकियू के जिला संगठन ने बुधवार को बैठक की। जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि जिले में एनएच-58 पर जिटौली गांव के सामने, दौराला और परतापुर मेें जाम किया जाएगा। मेरठ-करनाल रोड पर जंगेठी, दबथुआ, नानू और रिठाली में चक्का जाम होगा। मेरठ-पौढ़ी मार्ग पर मवाना में और मेरठ-बागपत रोड पर जानी में चक्का जाम प्वाइंट बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed