फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lieutenant Devendra Kumar was given a farewell speech

Meerut News: लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुमार को विदाई दी

Tue, 03 Feb 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Devendra Kumar was given a farewell speech
लेफ्टिनेंट देवेन्द्र कुमार के सेवानिवृत होने पर विदाई देते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर आर्नरेरी लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। अध्यक्षता बटालियन कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल व संचालन सूबेदार चिन्मय दास ने किया।
मुख्य अतिथि कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुमार प्रशासनिक बाध्यता के चलते भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन अपने मृदुल व्यवहार, समर्पण एवं सहयोगी भाव से उन्होंने हमारे मन मस्तिष्क में एक अलग ही अमिट छवि रेखांकित की है। हर अवसर पर उनका पूर्ण सहयोग हमें मिलता रहा है। इसके लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने कहा कि एक फौजी देश सेवा के अपने फर्ज से कभी निवृत्त नहीं होता, बस उसका कार्यक्षेत्र परिवर्तित हो जाता है। उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुमार को पटका पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed