फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Let Hindu society unite: Swami Satyamitrananda

एकजुट हो हिंदू समाज : स्वामी सत्यमित्रानंद

Sat, 16 May 2026 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 16 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Let Hindu society unite: Swami Satyamitrananda
राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्र चिंतन गोष्ठी में बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्र चिंतन गोष्ठी में राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी सत्यमित्रानंद ने घुसपैठ और असंतुलित रूप से बढ़ती जनसंख्या पर चेताया। शनिवार की देर शाम एक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी सत्यमित्रानंद ने कहा कि हिंदुओं के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए हमें अपनी युवा पीढ़ी की नव चेतना को जागृत करना होगा।
गो गंगा और गायत्री की रक्षा करना हर सनातनी का परम कर्तव्य है। महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्ममानंद महाराज ने विचार रखे और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीतल गहलोत ने सनातन को सशक्त करने में मातृशक्ति और पारिवारिक संस्कारों की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद, धर्मांतरण और गौहत्या जैसे गंभीर मामलों पर कठोरतम कानून बने।
विज्ञापन

संगठन ने राष्ट्रहित के मुद्दों को देशभर में उठाने की घोषणा की। अध्यक्षता प्रवीण जैन और संचालन रामवीर सोम ने किया। मनोज रस्तोगी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अभिवादन किया। गोष्ठी में रवि रस्तोगी, अजय कुमार, बिजेंद्र मुदगल, ओम सिंह राणा, हरिओम शर्मा, नवल सोम आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed